रामपुरिया मे तीस वर्षो के बाद युवक को मिली राजकीय नोकरी
मुक बधिर दिव्यांग को नोकरी प्राप्त होने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी
रामपुरिया मे तीस वर्षो के बाद युवक को मिली राजकीय नोकरी
मुक बधिर दिव्यांग को नोकरी प्राप्त होने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी
राजसमंद। कुंवारिया तहसील क्षैत्र के फियावडी ग्राम पंचायत के रामपुरिया गांव में तीस वर्षो के लंबे अंतराल के बाद में गांव के एक युवक का सरकारी नोकरी प्राप्त होने पर ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की है।
राजस्थान सरकार के मंत्री ओटाराम देवासी, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल व अन्य जिला प्रशासन के आला अधिकारियों की उपस्थिति में शनिवार को राजसमंद जिला मुख्यालय पर गणपत रेगर को चतुर्थ ग्रेड में चयनित होने पर नियुक्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया।
रामपुरिया के सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश रेगर ने बताया कि गाव का होनहार युवक गणपत रेगर पिता चुन्नीलाल रेगर जो कि जन्म से ही ना सुनता है ना ही बोलता है, परंतु इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी रोजगार प्राप्त करने की ओर था। इसने स्पेशल बीएसटीसी एवं अन्य प्रशैक्षिक डिग्रीयां भी हासिल कर रखी है। ग्रामीणों ने बताया कि सबसे बड़ी खुशी की बात तो यह है कि गांव रामपुरिया में 30 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद में गांव का व्यक्ति राजकर्मी के रूप चयन हुआ है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें