संगठन की मजबूती और बूथ प्रबंधन से निकाय व पंचायत राज चुनाव में भाजपा रचेगी जीत का इतिहास - विधायक माहेश्वरी

भाजपा नगर मंडल राजसमंद की बैठक का आयोजन


संगठन की मजबूती और बूथ प्रबंधन से निकाय व पंचायत राज चुनाव में भाजपा रचेगी जीत का इतिहास - विधायक माहेश्वरी

भाजपा नगर मंडल राजसमंद की बैठक का आयोजन

 राजसमंद। आगामी निकाय एवं पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर भाजपा नगर मंडल राजसमंद की महत्वपूर्ण बैठक विधायक कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में चुनावी रणनीतिसंगठनात्मक सुदृढ़ीकरणबूथ प्रबंधनकार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा चुनावी तैयारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रत्येक बूथ को संगठन की सबसे मजबूत इकाई बताते हुए कार्यकर्ताओं से समर्पणअनुशासन और सेवा भाव के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया तथा प्रत्येक मतदान केन्द्र पर विजय सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवासुशासन और विकास के संकल्प के साथ कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को घर-घर तक पहुँचानेप्रभावी जनसंपर्क अभियान चलाने तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का आह्वान किया। 

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस विकास के मुद्दों पर जनता का विश्वास खो चुकी है और दुष्प्रचार के माध्यम से भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं के आधार पर कांग्रेस के भ्रामक प्रचार का तथ्यपूर्ण जवाब देंगे तथा आमजन के बीच जनजागरण अभियान को और प्रभावी बनाएंगे।

बैठक में आगामी चुनावों के लिए संयोजकों की नियुक्तिसंगठनात्मक जिम्मेदारियों के निर्धारण तथा सामूहिक प्रयाससमर्पण और संगठनात्मक एकजुटता के साथ चुनावी अभियान संचालित करने पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवालजिला संगठन प्रभारी नीरज जैनजिला एवं मंडल पदाधिकारीमोर्चा पदाधिकारीपूर्व सभापति तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

जुणदा-खेडी गांव में ही उचित मूल्य की दुकान खुलने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी