मजबूत सड़क नेटवर्क से प्रगति की नई परिभाषा गढ़ रहा राजसमंद -विधायक माहेश्वरी

13 नॉन-पेचेबल एवं मिसिंग लिंक सड़कों के लिए 12.52 करोड़ रुपये की स्वीकृति

मजबूत सड़क नेटवर्क से प्रगति की नई परिभाषा गढ़ रहा राजसमंद - विधायक माहेश्वरी 

13 नॉन-पेचेबल एवं मिसिंग लिंक सड़कों के लिए 12.52 करोड़ रुपये की स्वीकृति

राजसमंद राजसमंद विधानसभा क्षेत्र में सड़क आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। क्षेत्र की 13 नॉन-पेचेबल एवं मिसिंग लिंक सड़कों (कुल 32.75 किलोमीटरके निर्माण हेतु 12 करोड़ 52 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगाकनेक्टिविटी बेहतर बनेगी तथा विकास को नई गति मिलेगी।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने बताया कि स्वीकृत कार्यों में नॉन-पेचेबल सड़कें (20.75 किमी.) के लिए 6.67 करोड़ रुपये तथा मिसिंग लिंक सड़कें (12 किमी.) के लिए 5.85 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। नॉन-पेचेबल कार्यों में रेलमगरा–टपरिया खेड़ी–जुणगड़ाकेलवा–आमेट से मुण्डलदेवखेड़ीप्रतापपुरा–मोही–पाण्डोलाईखड़बामनिया–सोगियाणातललाई–झांझर तथा सापोल–सांगठ–बीड़ों की भागल मार्ग शामिल हैं। वहीं मिसिंग लिंक कार्यों में साहूल–भोजेलानाथूवास–खातीखेड़ा–भैरूखेड़ाशिवपुरा–सुनारिया खेड़ाकालाबेलिया बस्तीलादों का गुड़ा–भील बस्ती तथा पोली कांकर–पीपरड़ा भट्टा–बैर मार्ग का निर्माण किया जाएगा।

विधायक माहेश्वरी ने कहा कि इन परियोजनाओं से गांवों और ढाणियों को सर्वकालिक सड़क सुविधा मिलेगीकिसानोंविद्यार्थियों एवं आमजन को आवागमन में सुविधा होगी तथा क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा उपमुख्यमंत्रीवित्त एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री दिया कुमारी का राजसमंद विधानसभा क्षेत्र के लिए यह महत्वपूर्ण स्वीकृति प्रदान करने पर हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

जुणदा-खेडी गांव में ही उचित मूल्य की दुकान खुलने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी