जनसंवाद से मजबूत होगा लोकतंत्र - विधायक माहेश्वरी

जयपुर में जगन फाउंडेशन के द्वारा ''जन संवाद'' कार्यक्रम का आयोजन 

जनसंवाद से मजबूत होगा लोकतंत्र - विधायक माहेश्वरी

युवाओं की भागीदारी देश व समाज को देगी नई दिशा 

जयपुर में जगन फाउंडेशन के द्वारा ''जन संवाद'' कार्यक्रम का आयोजन 

जयपुर। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने जयपुर में जगन फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘जन संवाद’ कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने लोकतंत्रजनप्रतिनिधियों की भूमिकाजवाबदेही तथा अमृत पीढ़ी की लोकतांत्रिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की शक्ति जनता के विश्वास और निरंतर संवाद में निहित है। जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे जनमानस की अपेक्षाओं को समझकर विकास एवं जनकल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करें।

विधायक माहेश्वरी ने कहा कि सार्थक संवाद लोकतंत्र को मजबूत करता है। जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच प्रभावी एवं निरंतर संवाद से शासन अधिक संवेदनशीलपारदर्शी और जवाबदेह बनता है। लोकतांत्रिक व्यवस्था को सहभागी और जन-केंद्रित बनाने के लिए समाज के विभिन्न वर्गों के साथ निरंतर संवाद आवश्यक है। ‘जन संवाद’ जैसे मंच विचारों के आदान-प्रदान और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि आज की जेन जी जागरूकतकनीक-सक्षम और अपने भविष्य के प्रति सजग पीढ़ी है। युवाओं के प्रश्नविचार और सुझाव नीति निर्माण तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को नई ऊर्जा और दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। विकसित भारत के अमृत काल में यही युवा अमृत पीढ़ी के रूप में राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी निभाएंगे।

कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधियोंप्रबुद्धजनोंसामाजिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्तित्वों एवं युवाओं के साथ संवाद कर उनके विचारोंअनुभवों और अपेक्षाओं को समझने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि ऐसे संवाद लोकतंत्र को अधिक सहभागीसंवेदनशील और जन-केंद्रित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

जुणदा-खेडी गांव में ही उचित मूल्य की दुकान खुलने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी