हरियाली तीज मिलन समारोह में लोक संस्कृति और मातृशक्ति के उत्सव का मिला आत्मीय अनुभव

नई दिल्ली में हरियाली तीज मिलन समारोह का आयोजन

हरियाली तीज मिलन समारोह में लोक संस्कृति और मातृशक्ति के उत्सव का मिला आत्मीय अनुभव

नई दिल्ली में हरियाली तीज मिलन समारोह का आयोजन

नई दिल्ली। विधायक राजसमंद दीप्ति माहेश्वरी ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर द्वारा आयोजित हरियाली तीज मिलन समारोह में सहभागिता की। सावन की रिमझिम फुहारतीज की उमंग और भारतीय लोकसंस्कृति की समृद्ध परंपराओं से सजे इस आत्मीय आयोजन में मातृशक्ति एवं सखियों के साथ मिलकर उत्सव की खुशियां साझा करने का अवसर मिला।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि हरियाली तीज भारतीय संस्कृति में महिलाओं की आस्थाउल्लास और पारिवारिक एवं सामाजिक आत्मीयता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध लोक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने और अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं। समारोह में सावन के पारंपरिक रंगलोक संस्कृति और महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने पूरे वातावरण को आनंद और अपनत्व से भर दिया।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की सहभागिता और सशक्तिकरण के साथ भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं का संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। हरियाली तीज जैसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर का आत्मीय एवं गरिमामय आयोजन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। समारोह में विधानसभा की साथी विधायक कल्पना देवी सहित सम्मानित मातृशक्ति एवं सखियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि सभी की सहभागिता ने इस मिलन उत्सव को विशेष आनंदउल्लास और अपनत्व प्रदान किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

जुणदा-खेडी गांव में ही उचित मूल्य की दुकान खुलने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी