जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश
'' हर घर तिरंगा '' के लिए किया आह्वान
जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश
'' हर घर तिरंगा '' के लिए किया आह्वान
राजसमंद। जनसुनवाई केंद्र में विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने जनसुनवाई के दौरान देवतुल्य जनता, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने आमजन की समस्याओं, सुझावों तथा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों को गंभीरता से सुना। प्राप्त प्रकरणों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकता है और प्रशासन के साथ समन्वय से आमजन को राहत पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर किरण माहेश्वरी स्मृति मंच द्वारा आयोजित होने वाले ‘सखी सावन मेले’ की तैयारियों को लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ बैठक भी हुई। बैठक में मेले के व्यापक प्रचार-प्रसार, अधिकाधिक जनभागीदारी तथा आयोजन को सफल और आकर्षक बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की गई। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक सहभागिता, महिला सशक्तीकरण और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का माध्यम बनते हैं।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत उपस्थित जनों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर प्रत्येक परिवार से अपने घर पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी को इस जनअभियान में उत्साहपूर्वक सहभागी बनना चाहिए।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें