अटल जी का राष्ट्रसेवा का संकल्प, सदैव देता रहेगा प्रेरणा - विधायक माहेश्वरी

भारत रत्नपूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय वाजपेयी जी की पुण्यतिथि 

अटल जी का राष्ट्रसेवा का संकल्प, सदैव देता रहेगा प्रेरणा - विधायक माहेश्वरी

भारत रत्नपूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय वाजपेयी जी की पुण्यतिथि 

राजसमंद। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने भारत रत्नपूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि अटल जी नये भारत के युगदृष्टाउच्च आदर्शों के प्रतीक और करोड़ों देशवासियों के पथ-प्रदर्शक थे। उनका जीवन राष्ट्रहितलोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा के प्रति समर्पित रहा।

विधायक माहेश्वरी ने कहा कि अटल जी की दूरदर्शी सोचओजस्वी वाणी और दृढ़ नेतृत्व ने देश को विकाससुशासन और राष्ट्रीय स्वाभिमान की नई दिशा प्रदान की है। उन्होंने राजनीति को जनकल्याण और राष्ट्रहित का माध्यम बनाकर सार्वजनिक जीवन के लिए उच्च आदर्श स्थापित किए। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अटल जी के अंत्योदयसुशासन और सशक्त भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में कार्य कर रही है। जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि अटल जी की पुण्यतिथि राष्ट्रसेवा के संकल्प को दोहराने का अवसर है। उनके आदर्श सदैव देशहितईमानदारी और समर्पण के साथ जनसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

जुणदा-खेडी गांव में ही उचित मूल्य की दुकान खुलने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी