विकास के कार्यों में धन की नहीं आने दी जाएगी कमी- विधायक माहेश्वरी

गांगाससांवलपुरा और जवासिया में 2.58 करोड़ के 27 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं उद्घाटन

विकास के कार्यों में धन की नहीं आने दी जाएगी कमी- विधायक माहेश्वरी

गांगाससांवलपुरा और जवासिया में 2.58 करोड़ के 27 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं उद्घाटन

राजसमंद। विधायक राजसमंद दिप्ती माहेश्वरी ने कहा कि भाजपा के शासन में विकास के कार्यों में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए भाजपा सरकार कटिबंध है।

उन्होंने  रेलमगरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत जवासिया के गांगाससांवलपुरा एवं जवासिया में विभिन्न जनोपयोगी विकास कार्यों का लोकार्पण एवं उद्घाटन कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने जो कहा उसे करके दिखाया है। भाजपा की कथनी-करनी में अंतर नहीं है। भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार हर समय आम जनता के कल्याण के लिए प्रयासरत हैं। भाजपा की डबल इंजन सरकार के कार्यकाल में रिकॉर्ड तोड़ विकास के कार्य हो रहे हैं जिससे ग्रामीण क्षेत्र का चौमुखी विकास हो रहा है।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी के सानिध्य में रेलमगरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत जवासिया के गांगाससांवलपुरा एवं जवासिया में विभिन्न जनोपयोगी विकास कार्यों का लोकार्पण एवं उद्घाटन किया गया। इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कनालीसामुदायिक भवनसार्वजनिक सुविधाओं तथा स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी। कुल 27 विकास कार्यों पर ₹257.90 लाख यानी लगभग ₹2.58 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है

विभिन्न वित्तीय मदों के अंतर्गत 15वें वित्त आयोग के कार्यों पर ₹103 लाखराज्य वित्त आयोगके कार्यों पर ₹42 लाखजिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास के कार्यों पर ₹51 लाख तथा विधायक विकास निधि के कार्यों पर ₹35 लाख व्यय किए गए हैं। इसके अतिरिक्त पशुपालन विभाग के अंतर्गत ₹18.90 लाख तथा ग्रामीण रोजगार योजना के अंतर्गत ₹8 लाख के कार्य भी कराए गए हैं।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि गांगाससांवलपुरा और जवासिया सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं और वित्तीय स्रोतों के समन्वय से विकास कार्यों को गति मिली है तथा इनसे ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने संबंधित विभागों से कार्यों के समुचित रखरखाव और शेष आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा व्यक्त की।

उद्घाटन एवं लोकार्पण कार्यक्रमों में मंडल अध्यक्ष छितर जाटमंडल महामंत्री देवीलाल प्रजापत एवं अंबालाल गाडरीमंडल उपाध्यक्ष लोभचंद अहीरपूर्व मंडल अध्यक्ष उदयलाल अहीरमंडल महामंत्री राजेंद्र व्यासमंडल मंत्री ललित मालीपन्नालाल गाडरीसरपंच संघ अध्यक्ष अभिषेक चौधरीजवासिया की प्रशासक लक्ष्मी देवीउपसरपंच भगवतीलाल जैनरामेश्वरलाल गाडरीभेरूलाल जाटरतन जाटभेरूलाल गायरीरामलाल जाट सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

जुणदा-खेडी गांव में ही उचित मूल्य की दुकान खुलने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी