राजसमंद विधायक ने की प्रदेश के मुख्यमंत्री से भेंट

राजसमंद के विकास एवं जनहित के विषयों पर हुई सार्थक चर्चा

राजसमंद विधायक ने की प्रदेश के मुख्यमंत्री से भेंट

राजसमंद के विकास एवं जनहित के विषयों पर हुई सार्थक चर्चा

राजसमंद। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने सचिवालय में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट की और उनका स्नेहिल मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान राजसमंद विधानसभा क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की प्रगतिप्रस्तावित विकास परियोजनाओंजनहित से जुड़े विभिन्न विषयों तथा क्षेत्र की भावी आवश्यकताओं को लेकर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई।

विधायक माहेश्वरी ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया तथा आवश्यक परियोजनाओं और जनसुविधाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि राजसमंद विधानसभा क्षेत्र में सड़कपेयजलस्वास्थ्यशिक्षाआधारभूत सुविधाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास को गति देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र की वर्तमान आवश्यकताओं के साथ भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए विकास की योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्वसंवेदनशील सोच और विकासोन्मुखी कार्यशैली से प्रदेश के साथ राजसमंद विधानसभा क्षेत्र में भी विकास की नई संभावनाएं साकार हो रही हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने तथा क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि मुख्यमंत्री का आत्मीय स्नेहमार्गदर्शन और सकारात्मक सहयोग सदैव प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार के सहयोग और समन्वित प्रयासों से राजसमंद विधानसभा क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित करते हुए समृद्धसक्षम और सुविधासंपन्न क्षेत्र के रूप में आगे बढ़ेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

जुणदा-खेडी गांव में ही उचित मूल्य की दुकान खुलने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी