भारत ने रचा डिजिटल भुगतान का विश्व कीर्तिमान - विधायक माहेश्वरी

युपीआई की दस वर्षों की यात्रा

भारत ने रचा डिजिटल भुगतान का विश्व कीर्तिमान - विधायक माहेश्वरी

युपीआई की दस वर्षों की यात्रा 

राजसमंद। विधायक राजसमंद दीप्ति माहेश्वरी ने युपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेसकी एक दशक की यात्रा को भारत की डिजिटल क्रांति की ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि वर्ष 2016-17 में मात्र 1.78 करोड़ लेन-देन से शुरू हुआ यह सफर आज 24,162 करोड़ से अधिक वार्षिक लेन-देन तक पहुँच चुका हैजो लगभग 13 हजार गुना की अभूतपूर्व वृद्धि है।


 उन्होंने कहा कि आज युपीआई वैश्विक रियल-टाइम भुगतान लेन-देन में करीब 49 प्रतिशत हिस्सेदारी रखता है और 11 देशों में सफलतापूर्वक संचालित हो रहा हैजो भारत की तकनीकी क्षमता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नीतियों का प्रत्यक्ष प्रमाण है।


विधायक माहेश्वरी ने कहा कि भारत ने केवल डिजिटल भुगतान को अपनाया ही नहींबल्कि एक ऐसा मॉडल तैयार कियाजिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। उन्होंने बताया कि युपीआई का वार्षिक लेन-देन भारत के छह केंद्रीय बजट और विश्व के करीब 190 देशों के वार्षिक बजट से भी बड़ा हैजो अपने आप में असाधारण उपलब्धि है।


उन्होंने कहा कि बिजली बिल भुगतान से लेकर त्योहारी खरीदारी और रक्षाबंधन के उपहार तकआज करोड़ों भारतीय प्रतिदिन युपीआई का उपयोग कर रहे हैं और देश में हर सेकंड लगभग एक करोड़ रुपये का लेन-देन हो रहा है।


 विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि बीते दस वर्षों में युपीआई ने न केवल भुगतान प्रणाली को बदला हैबल्कि आमजन के जीवन को भी अत्यंत सरल एवं सुगम बनाया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत सड़क नेटवर्क विकास की आधारशिला - विधायक माहेश्वरी