'' निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग '' प्रधानमंत्री मोदी का निर्धन एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए अनुपम वरदान - विधायक माहेश्वरी

    '' निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग ''

   प्रधानमंत्री मोदी का निर्धन एवं        मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए अनुपम वरदान - विधायक माहेश्वरी

राजसमंद। विधायक राजसमंद दीप्ति माहेश्वरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से की गई निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की घोषणा को निर्धन एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए ऐतिहासिक एवं अनुपम पहल बताया। उन्होंने कहा कि महंगी कोचिंग के बढ़ते खर्च से परिवारों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करने तथा प्रतिभाशाली युवाओं को समान अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल युवाओं के सपनों को नई उड़ान देगी और कोचिंग पर अत्यधिक निर्भरता कम करने में सहायक होगी।

विधायक माहेश्वरी ने बताया कि सरकार देश के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चरगुणवत्तापूर्ण शिक्षकों और उपलब्ध प्रतिभाओं को एक मंच पर जोड़कर निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग का व्यापक नेटवर्क तैयार करेगी। इससे विद्यार्थियों को घर बैठे उच्च स्तरीय शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा और महंगे कोचिंग संस्थानों पर उनकी निर्भरता कम होगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन सुलभ हो सकेगा।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने आगामी एक वर्ष में एक करोड़ युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कौशल का प्रशिक्षण देने का संकल्प व्यक्त किया है। इससे युवा भविष्य की तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकेंगे तथा वैश्विक अवसरों का लाभ उठा सकेंगे।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि सोशल मीडिया प्रबंधन सहित अन्य उभरते क्षेत्रों में भी युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर विकसित होंगे। उन्होंने कहा कि यह पहल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और विकसित भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी कदम है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

जुणदा-खेडी गांव में ही उचित मूल्य की दुकान खुलने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी