सांसद मेवाड़ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

राजसमंद लोकसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर हुई चर्चा

सांसद मेवाड़ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

राजसमंद लोकसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर हुई चर्चा

नई दिल्ली। मानसून सत्र के अंतिम दिन राजसमंद लोकसभा सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने संसद भवन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान राजसमंद लोकसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों एवं विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई।

सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने राजसमंद लोकसभा क्षेत्र के  सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े विकास कार्यों और क्षेत्रीय आवश्यकताओं की जानकारी केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखी।


बैठक में क्षेत्र के विकास, जनहित से जुड़े विषयों तथा विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चर्चा हुई। सांसद ने कहा कि राजसमंद लोकसभा क्षेत्र की सभी आठों विधानसभाओं का संतुलित एवं समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए केंद्र सरकार के स्तर पर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।        सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राजसमंद लोकसभा क्षेत्र में विकास की गति को और तेज करने तथा आमजन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के समाधान के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

जुणदा-खेडी गांव में ही उचित मूल्य की दुकान खुलने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी