संत रविदास जी के समानता, समरसता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
केलवा में प्रताप मंडल के द्वारा भव्य कलश वंदन कार्यक्रम का आयोजन
संत रविदास जी के समानता, समरसता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
केलवा में प्रताप मंडल के द्वारा भव्य कलश वंदन कार्यक्रम का आयोजन
राजसमंद। संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर केलवा में प्रताप मंडल द्वारा आयोजित भव्य कलश वंदन यात्रा के शुभारंभ एवं स्वागत-अभिनंदन कार्यक्रम में राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने सहभागिता की। पंचायत भवन से केलवा चौपाटी तक निकली इस श्रद्धामयी यात्रा में माताओं एवं बहनों ने पवित्र कलश धारण कर श्रद्धा, आस्था और भक्तिभाव के साथ सहभागिता की।
विधायक दीप्ति ने कहा कि संत रविदास जी महाराज का जीवन मानवता, समानता, समरसता और विश्व बंधुत्व की प्रेरणा देता है। उनके विचार समाज में भेदभाव और ऊंच-नीच की भावना से ऊपर उठकर प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान और समान अवसर देने का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी का संदेश आज भी सामाजिक सद्भाव और सर्वसमावेशी विकास के लिए उतना ही प्रासंगिक है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा राजस्थान में भाजपा सरकार सामाजिक समरसता, गरीब कल्याण और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। इसके विपरीत कांग्रेस ने लंबे समय तक समाज को वर्गों और जातियों में बांटकर राजनीतिक स्वार्थ साधने का कार्य किया। संत रविदास जी की शिक्षाएं हमें ऐसी विभाजनकारी राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रहित और सामाजिक एकता को प्राथमिकता देने की प्रेरणा देती हैं।
कार्यक्रम में जिला एवं मंडल पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, मातृशक्ति और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधायक दीप्ति ने सभी से संत रविदास जी महाराज के समानता, समरसता, सेवा और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक सद्भाव को और मजबूत करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।



123.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें