सखी सावन मेला की तैयारियां जोरों पर, महिलाओं के लिए होगा उत्सव, स्वावलंबन और मनोरंजन का अनूठा संगम

किरण माहेश्वरी स्मृति मंच के द्वारा 16 अगस्त 2026 को भिक्षु नीलियम में आयोजित होगा 

''सखी सावन मेला''

सखी सावन मेला की तैयारियां जोरों परमहिलाओं के लिए होगा उत्सवस्वावलंबन और मनोरंजन का अनूठा संगम

किरण माहेश्वरी स्मृति मंच के द्वारा 16 अगस्त 2026 को भिक्षु नीलियम में आयोजित होगा ''सखी सावन मेला''

राजसमंद। किरण माहेश्वरी स्मृति मंच द्वारा आगामी रविवार, 16 अगस्त 2026 को भिक्षु नीलियम में आयोजित होने वाले ''सखी सावन मेला''  की तैयारियां जोर-शोर से प्रारंभ हो गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर टेंट लगाने का कार्य शुरू हो चुका है। बारिश के मौसम को देखते हुए लगभग 200×100 फीट का वाटरप्रूफ टेंट लगाया जा रहा हैजिसमें मेले की विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी। पूरे परिसर को सावन की पारंपरिक रंगत देने के लिए लहरिया थीम पर विशेष सजावट की जा रही है।

मेले में महिलाओं को अपने हुनर और घरेलू उत्पादों को प्रदर्शित एवं बेचने का अवसर मिलेगा। राजीविका की बहनों सहित अन्य महिलाओं के लिए बिक्री स्टॉल लगाए जाएंगे। अब तक करीब 50 महिलाओं का पंजीयन हो चुका है और अधिक से अधिक महिलाओं को इस आयोजन से जोड़ने के लिए व्यापक संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। यह मेला महिलाओं के लिए मनोरंजन के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और स्वावलंबन को प्रोत्साहित करने का माध्यम बनेगा।

मेले को आकर्षक और रोमांचक बनाने के लिए घुड़सवारीझूलेचकरी सहित विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। वहीं ‘लहरिया क्वीन’ प्रतियोगिता की तैयारियां भी उत्साह के साथ चल रही हैंजिसमें अनेक महिला समूह भाग लेंगे। सावन की पारंपरिक संस्कृतिरंग-बिरंगे लहरिये और महिलाओं की रचनात्मक प्रतिभा इस आयोजन का विशेष आकर्षण रहेंगे।

राजसमंद शहर में पहली बार आयोजित होने वाले इस विशेष ‘सखी सावन मेला’ को यादगार और उत्साहपूर्ण बनाने के लिए किरण माहेश्वरी स्मृति मंच की पूरी टीम तैयारियों में जुटी हुई है। महिलाओं से निरंतर संपर्क कर उन्हें कार्यक्रम में सहभागी बनने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करना हैजहां वे सावन की खुशियां साझा करने के साथ अपनी प्रतिभाहुनर और उद्यमिता का प्रदर्शन कर सकें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

जुणदा-खेडी गांव में ही उचित मूल्य की दुकान खुलने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी