रेल माल ढुलाई में भारत ने रचा नया इतिहास - विधायक दीप्ति माहेश्वरी
दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल फ्रेट कैरियर बना देश
रेल माल ढुलाई में भारत ने रचा नया इतिहास - विधायक दीप्ति माहेश्वरी
दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल फ्रेट कैरियर बना देश
राजसमंद। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल ने देश की अर्थव्यवस्था और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को नई गति देते हुए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में भारतीय रेलवे ने 1,670 मिलियन टन (MT) माल ढुलाई दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ भारत अमेरिका और रूस को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल मालवाहक देश बन गया है।
विधायक माहेश्वरी ने बताया कि भारतीय रेलवे की बढ़ती माल ढुलाई क्षमता देश के मजबूत होते बुनियादी ढांचे, बेहतर लॉजिस्टिक्स व्यवस्था और तेज आर्थिक विकास का प्रमाण है। रेल परिवहन के माध्यम से बड़े पैमाने पर माल की आवाजाही से परिवहन लागत और समय में कमी आती है तथा उद्योग, व्यापार, कृषि और विनिर्माण क्षेत्र को व्यापक लाभ मिलता है। यह उपलब्धि ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की दिशा में भारत की बढ़ती आर्थिक क्षमता को भी दर्शाती है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा रेलवे के आधुनिकीकरण, नई रेल लाइनों के विस्तार, विद्युतीकरण, माल ढुलाई के लिए बेहतर आधारभूत संरचना और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क को मजबूत करने पर लगातार जोर दिया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप भारतीय रेलवे केवल यात्री परिवहन का माध्यम नहीं, बल्कि देश की आर्थिक प्रगति का महत्वपूर्ण इंजन बनकर उभर रहा है।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि पिछले वर्षों में केंद्र सरकार ने रेलवे में व्यापक परिवर्तन किए हैं। उन्होंने कहा कि 1,670 मिलियन टन की रिकॉर्ड माल ढुलाई आत्मनिर्भर और विकसित भारत की मजबूत होती आर्थिक नींव का परिचायक है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें