विभाजन की पीड़ा को स्मरण कर, एकता और अखंडता का संकल्प लें - विधायक माहेश्वरी
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन
विभाजन की पीड़ा को स्मरण कर, एकता और अखंडता का संकल्प लें - विधायक माहेश्वरी
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन
राजसमंद । राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि 14 अगस्त का दिन भारत के इतिहास की उस पीड़ा को स्मरण करने का अवसर है, जब 1947 में देश का विभाजन हुआ और लाखों लोगों को विस्थापन, हिंसा तथा अपनों से बिछड़ने का दंश झेलना पड़ा। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर उन्होंने उन अनगिनत निर्दोष परिवारों के त्याग, पीड़ा और अदम्य साहस को नमन किया, जिन्होंने विभाजन की त्रासदी की बड़ी कीमत चुकाई।
उन्होंने उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के सानिध्य में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में सहभागिता की तथा विभाजन की हिंसा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले हजारों देशवासियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि यह दिवस केवल अतीत की पीड़ा को याद करने का अवसर नहीं, बल्कि वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता और शांति के प्रति जागरूक करने का भी अवसर है।
विधायक माहेश्वरी ने कहा कि भारत की एकता और अखंडता सर्वोच्च है। विभाजन की त्रासदी से प्रेरणा लेकर प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए, ताकि देश शांति, विकास और प्रगति के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें