राजसमंद में पहली बार महिलाओं के लिए होगा '' सखी सावन मेला ''
16 अगस्त को भिक्षु निलयम, 100 फीट रोड, राजसमंद में महिलाओं के लिए प्रथम ‘सखी सावन मेला’ का होगा आयोजन
राजसमंद में पहली बार महिलाओं के लिए होगा '' सखी सावन मेला ''
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने आयोजन स्थल का किया अवलोकन
16 अगस्त को भिक्षु निलयम, 100 फीट रोड, राजसमंद में महिलाओं के लिए प्रथम ‘सखी सावन मेला’ का होगा आयोजन
राजसमंद। किरण माहेश्वरी स्मृति मंच की अनूठी पहल के रूप में राजसमंद जिले में केवल महिलाओं के लिए प्रथम ‘सखी सावन मेला’ का आयोजन रविवार, 16 अगस्त को भिक्षु निलयम, 100 फीट रोड, राजसमंद में किया जाएगा। मेले में प्रवेश पूर्णतः निशुल्क रहेगा। विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने आयोजन स्थल का अवलोकन कर मंच, सजावट, स्टॉल, प्रवेश एवं बैठक व्यवस्था सहित विभिन्न तैयारियों का संज्ञान लिया।
उन्होंने आयोजन व्यवस्था से जुड़े साथियों एवं कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा कर मेले को सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि सखी सावन मेला हमारी संस्कृति, परंपराओं और सखी-सहेलियों के आत्मीय मिलन का सुंदर उत्सव है। इसका उद्देश्य महिलाओं को आनंद, संवाद और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति के लिए एक सुखद मंच उपलब्ध कराना है।
मेले में झूले, मेहंदी, पारंपरिक श्रृंगार, लोकगीत-लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मनोरंजक खेल और विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी। आकर्षक पुरस्कारों के साथ घरेलू उत्पादों एवं स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल, लक्की ड्रा और सेल्फी ज़ोन भी मेले के प्रमुख आकर्षण रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सावन की उमंग के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत करेगा।
विधायक दीप्ति ने जिले की महिलाओं से अधिकाधिक संख्या में सहभागिता कर इस अनूठे आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ‘सखी सावन मेला’ महिलाओं के लिए आनंद, आत्मीयता और सांस्कृतिक उल्लास से भरा एक स्मरणीय उत्सव बनेगा।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें