विधायक दीप्ति माहेश्वरी की उपस्थिति में श्रीराम प्रसाद पालीवाल ने पूरा किया 15 वर्षों का संकल्प
"राम मंदिर का निर्माण करोड़ों देशवासियों के संकल्प, त्याग और संघर्ष का प्रतीक "
विधायक दीप्ति माहेश्वरी की उपस्थिति में श्रीराम प्रसाद पालीवाल ने पूरा किया 15 वर्षों का संकल्प
"राम मंदिर का निर्माण करोड़ों देशवासियों के संकल्प, त्याग और संघर्ष का प्रतीक "
राजसमंद – विधायक दीप्ति माहेश्वरी की उपस्थिति में आज एक ऐतिहासिक संकल्प की पूर्ति हुई। जावद निवासी श्रीराम प्रसाद पालीवाल ने 15 वर्ष पूर्व यह संकल्प लिया था कि अयोध्या धाम में भव्य राम मंदिर के निर्माण तक वे जूते नहीं पहनेंगे। आज, राम मंदिर का निर्माण पूरा होने पर, विधायक दीप्ति माहेश्वरी की उपस्थिति में उन्होंने अपने इस कठिन संकल्प को पूरा करते हुए जूते पहने। विधायक माहेश्वरी ने उन्हें इस अद्वितीय त्याग और संकल्प के लिए बधाई दी।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने इस अवसर पर कहा, "राम मंदिर का निर्माण करोड़ों देशवासियों के संकल्प, त्याग और संघर्ष का प्रतीक है। यह मंदिर भारत के गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है, जो हमारे सांस्कृतिक मूल्यों और धरोहर को सम्मान देता है।"
विधायक माहेश्वरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी हमेशा से हिंदुत्व और राष्ट्रवाद को सशक्त करने के लिए समर्पित रहे हैं। राम मंदिर का निर्माण भारतीय संस्कृति, समाज और राष्ट्र के प्रति देशवासियों की श्रद्धा का प्रतीक है।
राम मंदिर – भारतीय अस्मिता का प्रतीक
उन्होंने आगे कहा कि "राम मंदिर का निर्माण न केवल धार्मिक बल्कि राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक भी है। करोड़ों देशवासियों के आशीर्वाद और उनके संकल्प से ही यह सपना साकार हो सका है, जो हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है।"
अंत में, विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने श्रीराम प्रसाद पालीवाल के संकल्प को अद्वितीय बताते हुए समाज में एकता, त्याग और संकल्प की भावना को प्रेरित करने का संदेश दिया है ।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें