खटीक समाज का सामूहिक विवाह व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 17 नवबंर को
खटीक समाज की भाणा में बेठक का आयोजन
खटीक समाज का सामूहिक विवाह व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 17 नवबंर को
खटीक समाज की भाणा में बेठक का आयोजन
राजसमंद । कुंवारिया समीपवर्ती भाणा गांव में श्री खटीक समाज राजसमंद की सामूहिक विवाह कार्यकारिणी एवं समस्त पंचों की ओर से खटीक समाज की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाजजन को तन, मन और धन से सहयोग करते हुए सामूहिक विवाह में आने का निमंत्रण दिया।
समाज के रमेश चंदेल ने 17 नवंबर को सामूहिक विवाह सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कुंवारिया मेला ग्राउंड पर होने की जानकारी दी। ईश्वर पहाडिय़ा ने सम्मेलन में सभी को तन मन और धन से सहयोग करते हुए सामुहिक विवाह व प्रतिभा सम्मान समारोह को यादागार आयोजन बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया।
समाज के शंकरलाल ने कहा कि ये सामुहिक विवाह समाज में एकता और आपसी भाईचारा को बढ़ाने, कम लागत में शादियां करवाना है। प्रकाश खटीक ने समाज की प्रतिभा सम्मान समारोह में कक्षा दसवीं और बाहरवीं में 80 प्रतिशत, राजकीय सेवा में नियुक्ति, राज्य व राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभागिता आदि को सम्मानित किया जाएगा।
इस दौरान कुंवारिया, पिपरड़ा, मोही के समाजजन के अलावा भाणा के हीरालाल, रामलाल, भैरूलाल, बंशीलाल, शंभूलाल आदि मौजूद थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें