कांग्रेस के शहजादे बने भारत विरोधी अंतर्राष्ट्रीय गैंग के स्थानीय साझेदार : विधायक माहेश्वरी

 राजसमंद विधायक  ने कांग्रेस और उसके नेतृत्व पर किया  तीखा हमला  

कांग्रेस के शहजादे बने भारत विरोधी अंतर्राष्ट्रीय गैंग के स्थानीय साझेदार विधायक माहेश्वरी

राजसमंद विधायक  ने कांग्रेस और उसके नेतृत्व पर किया  तीखा हमला 

राजसमंद :  विधायक राजसमंद दीप्ति माहेश्वरी ने कांग्रेस और उसके नेतृत्व पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के शहजादे अब विकसित भारत विरोधी अंतर्राष्ट्रीय गैंग के स्थानीय साझेदार बन गए हैं। उन्होंने कहा कि जब भी देश में चुनाव नजदीक होते हैं या संसद का सत्र प्रारंभ होने वाला होता हैविदेशों में भारत के खिलाफ मिथ्या आरोप लगाए जाते हैं और कांग्रेस का शाही परिवार इन आरोपों को आधार बनाकर भारत में नकारात्मक प्रचार अभियान चलाता है।


उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में यह एक परिपाटी बन चुकी है। हाल ही में हिडेनबर्ग प्रतिवेदन के कारण देश के सामान्य निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ाजबकि हिडेनबर्ग ने इससे बड़ा लाभ अर्जित किया।


 विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कांग्रेस के शहजादे पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने इस मामले में सक्रिय सहयोग देकर विदेशी शक्तियों को भारत के विकास में बाधा डालने का अवसर दिया।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि विदेशी शक्तियां भारतीय कंपनियों के विस्तार और प्रगति को रोकने के लिए झूठे आरोपों से वातावरण बिगाड़ने का प्रयास करती हैं। कांग्रेस पार्टी अपनी विकास विरोधी सोच के कारण इन विदेशी शक्तियों के अभियान को भारत में समर्थन देती है।


विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि कांग्रेस की बिना साक्ष्यों के झूठे आरोपों पर आधारित राजनीति का मुख्य उद्देश्य देश में निवेश के वातावरण को खराब करना और विकास को बाधित करना है। यह उनके सोचे-समझे षड्यंत्र का हिस्सा हैजिसका नुकसान देश को भुगतना पड़ता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू