नई पीढ़ी में एचआईवी के प्रति सजगता की आवश्यकता

राजकीय कन्या महाविद्यालय में एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

नई पीढ़ी में एचआईवी के प्रति सजगता की आवश्यकता


आधुनिक परिवेश में जानकारी होने के बावजूद भी वायरस का बढ़ाना गहन चिंता का विषय


राजकीय कन्या महाविद्यालय में एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन


राजसमंद। वर्तमान में देश दुनिया में दीमक की तरह पसर रहा लाइलाज एचआईवी का वायरस दिन ब दिन बहुत गंभीर होता जा रहा है। नई पीढ़ी में कई तरह की जानकारी होने के बावजूद भी इस वायरस का बढ़ाना गहन चिंता का विषय होता जा रहा है।


उक्त जानकारी देते हुए आईसीटीसी काउंसलर रेखा सोनी ने भावा के डुमखेडा चौराहा पर स्थित श्री द्वारकाधीश राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं के साथ अपने विचार साझा करते हुए एचआईवी जेसे अत्यन्त सक्रामक वायरस के बढने पर गहन मंथन की आवश्यकता व्यक्त की है।


इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्प तथा राजकीय श्री द्वारकाधीश कन्या महाविद्यालय के साझा एड्स जागरूकता कार्यक्रम में कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ मुकेश मेनारिया ने अपने विचारों को व्यक्त करते हुए कहा कि नई पीढ़ी में इस वायरस के प्रति सही ओर सत्य जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। अगर आज भी जानकारी के अभाव में नई पीढ़ी में वायरस का फैलाव हो रहा है तो यह हमारी व्यवस्थाओं पर भी प्रश्न खड़ा करता है।


टी आई से एचआईवी काउंसलर सरिता शर्मा ने कहा कि आज हमें झिझक, शर्म को त्याग कर इस वायरस के प्रति जागरूक होना पड़ेगा तथा असुरक्षित यौन संबंधों से बचाव ही हमारी सुरक्षा है। वही एचआईवी के सक्रमण को फेलाने में कारगर अन्य प्रकारो के प्रति भी हमे हर समय जागरूकता बरतनी होगी तभी यह सक्रमण को स्थाई रूप से रोकने में सफल हो पाऐगे। उन्होने कहा कि जागरूकता ही सक्रमण को नियत्रण करने में प्रभावी रूप से कारगर साबित होगा।


कार्यक्रम में आउट रिच गोपाल शर्मा, परियोजना प्रबंधक रीना शर्मा, कमलेश माहेश्वरी तथा महाविद्यालय से एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुनीता गोदारा, कौशल्या शर्मा और महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्य उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू