स्वयं की बजाय सर्वकल्याण की भावना, हमारी समृद्ध परंपरा और संस्कृति का हिस्सा - सांसद मेंवाड़

सांसद ने कुंवारिया स्कूल और मोक्षधाम के कार्यों की प्रशंसा करते हुए बताया प्रेरक प्रयास

स्वयं की बजाय सर्वकल्याण की भावना, हमारी समृद्ध परंपरा और संस्कृति का हिस्सा - सांसद मेंवाड़  

सांसद ने कुंवारिया स्कूल और मोक्षधाम के कार्यों की प्रशंसा करते हुए बताया प्रेरक प्रयास

राजसमंद । कुंवारिया तहसील मुख्यालय पर पहल सेवा संस्थान द्वारा भामाशाहों के सहयोग से किए जा रहे विद्यालय के जीर्णोद्धार कार्य से प्रभावित होकर राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने इस कार्य में लगी टीम से सांसद कार्यालय में मुलाकात कर टीम का हौंसला बढ़ाया और आगामी दिनों में इस कार्य को प्रत्यक्ष रूप से स्वयं वहां आकर देखने की भी इच्छा व्यक्त की।

सांसद महिमा कुमारी ने टीम सदस्यों को भविष्य में इस प्रकार के जनहित के कार्यों में अपनी तरफ से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

पहल सेवा संस्थान के गिरिराज काबरा महेंद्र टांक ने अब तक किए गए सभी कार्यों से सांसद मेंवाड़ को अवगत कराया। सांसद ने कुंवारिया स्कूल और मोक्षधाम में जन सहयोग से चल रहे जीर्णोद्धार कार्यों की प्रशंसा करते इसे अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणास्पद प्रयास बताया ।

इस अवसर पर पहल सेवा संस्थान के गिरिराज काबरा, महेंद्र टांक, राम प्रकाश सोमानी, गौतम ओस्तवाल, पल्लवी ओस्तवाल आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू