विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने फरारा महादेव में किए दर्शन

 प्रदेश की शांति और समृद्धि की कामना

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने फरारा महादेव में किए दर्शन

 प्रदेश की शांति और समृद्धि की कामना

राजसमंद महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने फरारा महादेव मंदिर में दर्शन कर भगवान शिव की आराधना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के मंगल व कल्याणशांति एवं समृद्धि की कामना की।



विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व आध्यात्मिक ऊर्जाभक्ति और सकारात्मकता का प्रतीक है। भगवान शिव की कृपा से समाज में सद्भाव और विकास का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से शिवरात्रि के इस पर्व पर समाज में सेवासहयोग और सदाचार को बढ़ावा देने का आह्वान किया।



इस अवसर पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना के पश्चात विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने भक्तों से संवाद किया और उनकी शुभकामनाएं स्वीकार कीं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू