कुंवारिया के छापरवाले हनुमान मंदिर में महाशिवरात्रि के पर्व पर होगे विविध आयोजन
महाशिवरात्रि के पर्व पर होगा पंचामृत से अभिषेक व महाआरती
कुंवारिया के छापरवाले हनुमान मंदिर में महाशिवरात्रि के पर्व पर होगे विविध आयोजन
15 प्रकार के फलों के रस से आदिदेव महादेव का अभिषेक व 300 किलो दूध के खीर का भोग धराया जाएगा
महाशिवरात्रि के पर्व पर होगा पंचामृत से अभिषेक व महाआरती
राजसमंद। कुंवारिया कस्बे के अति प्राचीन छापरवाले हनुमान मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि के अवसर पर विविध धार्मिक अनुष्ठानो का आयोजन होगा।
मंदिर के पुजारी संत प्रभु दास महाराज ने बताया कि शिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री हनुमत धाम छापर वाले हनुमान जी कुंवारिया में स्थित शिव मंदिर पर भव्य शिवोत्सव का आयोजन रखा गया है। महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर छापरवाले हनुमान मंदिर में स्थित शिव मंदिर में बुधवार की सुबह वेदिक मंत्रोचार के साथ में पंचामृत व सहस्त्र धारा से अभिषेक किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न तीर्थ स्थलो से लाए गए जल से भी शिवलिंग का अभिषेक किया जाएगा।
दोपहर को महाआरती तथा शाम को शिवलिंग को फुलो से विशेष श्रृगार कराते हुए भंस्मारती व महाआरती की जाएगी। आयोजन को लेकर शिव मंदिर सहित पुरे परिसर में सजावट का कार्य तेजी से पुरा कराया जारहा है।
विशेष कार्यक्रम
शिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री हनुमत धाम छापर वाले हनुमान जी कुंवारिया में स्थित शिव मंदिर पर 15 प्रकार के फलों के रस से आदिदेव महादेव का अभिषेक। 300 किलो दूध के खीर का भोग धराया जाएगा। भगवान शिव का मनमोहक श्रृंगार और दिव्य आरती। मंदिर परिसर की आकर्षण सजावट एवं फूलों से श्रृंगार धराया जाएगा। सुबह 4:00 से अभिषेक प्रारंभ होगा जो शाम 4:00 बजे तक चलेगा शाम 5:30 बजे को भस्म आरती होगी।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें