शिवालय में भस्मारती का आयोजन, उमड़े श्रद्वालुगण

 देर रात तक शिवलयों में चले भजन किर्तन

शिवालय में भस्मारती का आयोजन, उमड़े श्रद्वालुगण

पांच सौ किलो फलाहारी खीर के प्रसाद का किया वितरण

देर रात तक शिवलयों में चले भजन किर्तन

राजसमंद। कुंवारिया क्षैत्र में बुधवार की रात को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विविध धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुए जिसमे श्रद्वालुओं की भीड़ उमड पडी।

कस्बे के छापरवाले हनुमान मंदिर परिसर में बुधवार की शाम को भस्मारती का आयोजन किया गया तथा शिवलिंग को दुल्हे का श्रृगार धराया गया।

 इस अवसर पर मंदिर के पुजारी प्रभुदास ने विशेष पुजा अर्चना की गई। मंदिर परिसर में पांच सौ किलो दुध से बनी विशेष फलाहारी खीर का भोग लगा कर श्रद्वालुओं में वितरण किया गया।

 इस अवसर पर शिवलिंग को गुजरात से लाए गए विशेष फल व फुलो से श्रृगार धराया गया। मंदिर परिसर में दिन भर विशेष पुजा अर्चना व अभिषेक का आयोजन हुआ।

 मंदिर में दर्शनों के लिए कुंवारिया तहसीलदार सीताराम बोलीवाल, कुंवारिया थाना प्रभारी उदय लाल, समाजसेवी दिनेश मुन्दड़ा आदि काफी सख्या में श्रद्वालुगण उपस्थित थे। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष विद्युत की सजावट की गई।

इसी प्रकार से क्षैत्र के कुंवारिया तालाब की पाल पर स्थित इमलेश्वर महादेव, बस स्टेण्ड मार्ग पीपलेश्वर महादेव, समीपवर्ती सोनियाणा आश्रम स्थित महादेवजी, कुंवारिया के किले के समीप में स्थित ओकारेश्वर महादेव, चारभुजा के बडे मंदिर के समीप में स्थित मंशापूर्ण महादेव, नीलकंठ महादेव, कुरज के राजोरा मोहल्ला स्थित शिव मंदिर, चिकित्सालय के समीप शिव मंदिर, उमावि कुरज के समीप मंशापूर्ण महादेव मंदिर, बस्सी मोहल्ले में स्थित शिव मंदिर, समेलिया महादेव सहित अन्य शिवालयों में विशेष पुजा अर्चना, जप अनुष्ठानों व रात्रि में भजन किर्तनों का आयोजन हुआ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू