कलामतो का खेड़ा में कलश की शोभायात्रा में उमडे श्रद्वालुगण

वेदिक मंत्रोचार के साथ में हुई विशेष पुजा अर्चना

कलामतो का खेड़ा में कलश की शोभायात्रा में उमडे श्रद्वालुगण

शिव मंदिर पर कलश की स्थापना को लेकर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान हुए प्रारम्भ

वेदिक मंत्रोचार के साथ में हुई विशेष पुजा अर्चना

राजसमंद । कुंवारिया समीपवर्ती गलवा ग्राम पंचायत के कलामतो का खेड़ा गांव में शिव मंदिर पर कलश की स्थापना को लेकर आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के तहत सोमवार को ढोल नंगारो के साथ में कलश की शोभायात्रा निकाली गई जिसमे ग्रामीण श्रद्वालुगण उमड़े।

जानकारी के अनुसार कलामतो का खेड़ा के सुथार मोहल्ले में स्थित शिव मंदिर पर कलश एंव मंदिर में भगवान कार्तिक स्वामी की प्रतिमा व नाग की स्थापना को लेकर आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के तहत सोमवार को दिन में कलश की शोभायात्रा निकाली गई।

 कलश की शोभायात्रा में महिलाए सिर पर कलश लेकर हरिकिर्तन करते हुए आगे बढ रही थी वही ग्रामीण विभिन्न देवी देवताओं के जयघोष लगाते हुए आगे बढ रहे थे। जयकारो से गांव की गलिया गुंजाएमान रही। कलश की शोभायात्रा गांव के विभिन्न मोहल्लो से होते हुए मंदिर परिसर में पहुची जहा पर कलश की विशेष पुजा अर्चना की गई।

तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के तहत सोमवार को वेदज्ञाता पंडित सुभाष दाधीच, कन्हैया लाल दाधीच, प्रशांत व्यास, मनोज शर्मा, रमेश व्यास आदि के दिशा निद्रेशन में वेदिक मंत्रोचार के साथ में गणपति स्थापना, कलश यात्रा, मंडप प्रवेश व विशेष पूजा की गई। इस अवसर पर जीतमल, मीठा लाल, बंशी लाल, श्याम लाल, डालचंद आदि काफी सख्या में सुथार समाज के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के तहत मंगलवार को वेदिक मंत्रोचार के साथ में यज्ञ में अग्रि प्रज्वलित होगी तथा रूद्वी यज्ञ सहित अन्य अनुष्ठान होगे। बुधवार को सुबह मंदिर के शिखर पर कलश व मंदिर में भगवान कार्तिकेय स्वामी की प्रतिमा व नागदेवता की स्थापना होगी। आयोजन को लेकर शिव मंदिर परिसर में आकर्षक सजावट की गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू