ई-कॉमर्स कंपनियों के भ्रामक विज्ञापनों और दोषपूर्ण उत्पादों का विधानसभा में उठाया मुद्दा
विधायक माहेश्वरी ने विधानसभा में उठाई आवाज
ई-कॉमर्स कंपनियों के भ्रामक विज्ञापनों और दोषपूर्ण उत्पादों का विधानसभा में उठाया मुद्दा
विधायक माहेश्वरी ने विधानसभा में उठाई आवाज
राजसमंद। राजस्थान विधानसभा में विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने तारांकित प्रश्न के माध्यम से ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा भ्रामक विज्ञापन एवं दोषपूर्ण उत्पादों के माध्यम से उपभोक्ताओं के शोषण का गंभीर मुद्दा उठाया। उन्होंने राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अनुचित व्यापार प्रथाओं में लिप्त कंपनियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने सरकार की ओर से जवाब देते हुए कहा कि राज्य सरकार केंद्र सरकार के साथ समन्वय कर इस समस्या पर जन जागरूकता अभियान चला रही है। उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए एक हेल्पलाइन संचालित की जा रही है, जिस पर वर्ष 2024 में कुल 704 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 524 का निस्तारण किया जा चुका है।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने उपभोक्ता संरक्षण कानून, विधिक माप विज्ञान अधिनियम और अनुचित व्यापार प्रथाओं पर नियंत्रण के प्रावधानों को सख्ती से लागू करने की मांग की। उन्होंने उपभोक्ता आयोग में लंबित मामलों की बढ़ती संख्या और निर्णय में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से इस दिशा में ठोस कदम उठाने का आग्रह किया।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें