प्रतापपुरा में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की जिला बैठक का आयोजन

 संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर हुई विस्तार से चर्चा 

प्रतापपुरा में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की जिला बैठक का आयोजन

संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर हुई विस्तार से चर्चा 

राजसमंद। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) जिला- राजसमंद की मासिक जिला बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष सतीश आचार्य की अध्यक्षता में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रतापपुरा भावा में रविवार को आयोजित की गई जिसमें प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में संभाग सह संगठन मंत्री रमेश चंद्र पुरोहित का सानिध्य प्राप्त हुआ । जबकि शैक्षिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक राजेश्वर त्रिपाठी ,पीईईओ भावा सीमा गहलोत, जिला संगठन मंत्री शंकर माली  विशिष्ट अतिथि थे।

 जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह चारण ने बताया कि बैठक के प्रारंभ में मंचासीन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती, भारत माता और संगठन संस्थापक जयदेव पाठक के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया तत्पश्चात सामूहिक सरस्वती वंदना की गई ।

 आयोजक उप शाखा कुंवारिया अध्यक्ष गणेश कुमावत, मंत्री सुनील शर्मा, अरुण प्रजापत  ने सभी अतिथियों का तिलक लगा उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया। जिला संगठन मंत्री शंकर माली ने बैठक की भूमिका प्रस्तुत की । प्रवासी कार्यकर्ता विभाग सह संगठन मंत्री रमेश चंद्र पुरोहित ने प्रदेश शैक्षिक सम्मेलन की समीक्षा करते हुए उसमें राजसमंद जिले के योगदान की सराहना की ओर आगामी समय में आने वाले नव संवत्सर कार्यक्रम, डा भीम राव अम्बेडकर जयंती पर सामाजिक समरसता दिवस, उप शाखा बैठक की चर्चा करते हुए सभी को उचित रचना बनाकर कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया।

शिक्षक समस्याओं के समाधान कराने का आग्रह किया। भावा पीईईओ सीमा गहलोत ने राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की कार्यशैली की प्रशंशा करते हुए शिक्षक समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका हेतू साधुवाद व्यक्त किया। 

जिला अध्यक्ष सतीश आचार्य ने संकुल योजना की चर्चा करते हुए सक्रिय और संगठन के प्रति श्रद्धा रखने वाले ऊर्जावान शिक्षकों को इसमें जोडऩे का आग्रह किया साथ ही जिला स्तर पर संगठन द्वारा की जा रही गतिविधियों की जानकारी प्रदान की।

 कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री सुजीत कुमार त्रिपाठी ने किया। अंत में राज्य स्तर पर सम्मान प्राप्त करने हेतु सीमा गहलोत, सेवानिवृति पर वरिष्ठ कार्यकर्ता शिव दास वैरागी और पदोन्नति होने पर शारीरिक शिक्षक राजेश गुर्जर का संगठन द्वारा अभिनंदन किया गया।

बैठक में जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह चारण, कर्मचारी महासंघ जिला अध्यक्ष कैलाश शर्मा,जिला महिला मंत्री वीणा वैष्णव, जिला उपाध्यक्ष मधु पालीवाल, राजेश सिंह राठौड़ , नरपत दान कविया ,राजसमंद अध्यक्ष रामेश्वर गुर्जर,आमेट अध्यक्ष हरिओम सिंह चुंडावत, राजसमंद से सभा अध्यक्ष शिवदास बैरागी, कुंवारिया सभा अध्यक्ष किशन खत्री, देलवाड़ा मंत्री शूरवीर सिंह झाला, महोबत्त सिंह, प्रेम शंकर श्रीमाली, ईश्वर सिंह कुंपावत, विक्रम देवल, दिनेश सालवी, कैलाश कीर, किशन गुर्जर, पवन कुमार जोशी, संतोष सैनी, विनोद गौड सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू