कुंभ से लौटने वाले शिक्षकों का गर्मजोशी के साथ में किया स्वागत
राजस्थान शिक्षा संघ राष्ट्रीय उप शाखा राजसमंद ने किया कुंभ से लौटने वाले शिक्षकों का सम्मान
कुंभ से लौटने वाले शिक्षकों का गर्मजोशी के साथ में किया स्वागत
राजस्थान शिक्षा संघ राष्ट्रीय उप शाखा राजसमंद ने किया कुंभ से लौटने वाले शिक्षकों का सम्मान
राजसमंद। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा से कुंभ स्नान से लौटकर आने वाले शिक्षक साथियों का सम्मान कर समरसता का संदेश प्रदान किया।
कुंभ स्नान करके लौटने वाले अध्यापकों में प्रकाश प्रजापत, भागचंद खटीक, राधेश्याम गुर्जर, बंशी लाल गुर्जर, विनोद पालीवाल, जया पालीवाल, हिम्मत लाल रेगर, ओम प्रकाश पालीवाल, भरत सिंह राव, भूपेंद्र नंदवाना, सत्यनारायण प्रजापत, शांता कुमावत सहित कहीं सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मोखमपुरा कार्यालय में आयोजित समारोह में उपशाखा अध्यक्ष रामेश्वर लाल गुर्जर द्वारा तिलक, इकलाई, श्रीफल और पगड़ी पहनाकर गर्मजोशी के साथ में स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन के कोषाध्यक्ष घनश्याम खत्री, कुंवारियां सभाध्यक्ष किशन खत्री, पूर्व शाखा अध्यक्ष ईश्वर सिंह कुंपावत, बंशी लाल गुर्जर, देवेंद्र सिंह राठौड़, नाथूसिंह राठौड़, प्रभुदयाल प्रजापत, नीरज गोयल आदि उपस्थित थे।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें