विधायक माहेश्वरी ने किया लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आत्मीय स्वागत

विकास और संसदीय प्रक्रियाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

विधायक माहेश्वरी ने किया लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आत्मीय स्वागत

विकास और संसदीय प्रक्रियाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

राजसमंद। विधायक राजसमंद दीप्ति किरण माहेश्वरी ने सर्किट हाउस में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आत्मीय अभिनंदन एवं स्वागत किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच संसदीय कार्य प्रणाली, जनसमस्याओं के समाधान में जनप्रतिनिधियों की भूमिका, विकास कार्यों की प्रभावी क्रियान्विति एवं जनता तक सरकार की योजनाओं को सुचारू रूप से पहुंचाने पर सार्थक चर्चा हुई।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विधायक दीप्ति माहेश्वरी को जनप्रतिनिधियों के दायित्वों और प्रभावी जनसेवा के विभिन्न पहलुओं पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने लोकतांत्रिक संस्थानों की मजबूती, सुशासन और नागरिक सहभागिता को और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने इस अवसर पर ओम बिरला को किरण माहेश्वरी स्मृति मंच द्वारा आयोजित व्याख्यान माला में सम्मिलित होने का आमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू