ग्रामीणों को प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के लिए किया प्रेरित

महासतियों की मादड़ी ग्राम पंचायत में हुआ आयोजन

ग्रामीणों को प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के लिए किया प्रेरित

महासतियों की मादड़ी ग्राम पंचायत में हुआ आयोजन

राजसमंद । स्वच्छ भारत मिशन व प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत शुक्रवार को जिला परिषद के सीईओं ब्रजमोहन बेरवा की उपस्थिति में ग्राम पंचायत महासतियों की मादडी में जनजागृति कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में सीईओं बेरवा के द्वारा ग्रामीणों को अपने आस पास के क्षेत्र में स्वच्छता को अपनाते हुए साफ-सफाई रखने एवं प्लास्टिक की थेली व बोतल आदि का उपयोग न करने के विषय में ग्राम वासियों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ग्राम वासियों ने शपथ ली कि हम ग्रामवासी प्लास्टिक का उपयोग नहीं कर क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने में अपना पूर्ण योगदान देंगे।


इस अवसर पर पंचायत समिति के कार्यवाहक विकास अधिकारी महेश गर्ग, महासतियों की मादडी ग्राम पंचायत की प्रशासक सीमा कुंवर चारण, पूर्व सरपंच भावा प्रहलाद सिंह चारण, उपसरपंच नारायण लाल गुर्जर, ग्राम विकास अधिकारी अभिनव शर्मा, एलडीसी रेखा बैरागी, आशा देवी, हरलाल बंजारा, नारायण लाल गुर्जर आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू