प्रदेश की महान परपंराओं का सम्मान करने ली शपथ

 वणाई उमावि में राजस्थान दिवस के तहत हुआ आयोजन

प्रदेश की महान परपंराओं का सम्मान करने ली शपथ

वणाई उमावि में राजस्थान दिवस के तहत हुआ आयोजन

राजसमंद । कुंवारिया समीपवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वणाई में राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के गोरव की जानकारी दी गई तथा सामुहिक रूप से शपथ दिलाई गई।

विद्यालय के गणेश कुमावत ने बताया कि शुक्रवार को राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में वणाई उमावि के छात्र छात्राओं और शिक्षकों ने सामुहिक रूप से राजस्थान की महान परंपराओं का सम्मान एवं निर्वहन करते हुए राज्य के विकास एवं खुशहाली में सक्रीय भागीदार बनने की शपथ ली गई।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेन्द्र कुमार सोलंकी, गणेश कुमावत, परमानन्द मीणा, राजेश खण्डेलवाल, मुकेश कुमार रेगर, उदय लाल पालीवाल, चेतन गुप्ता, जवाहर चौधरी, राकेश कुमार, हिम्मत सालवी, दीपक व्यास, नारायण लाल, शंभु सिंह राठौड़, चित्रा बडगुर्जर, कल्पना सजवान आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत सड़क नेटवर्क विकास की आधारशिला - विधायक माहेश्वरी