विधायक माहेश्वरी ने बस दुर्घटना में घायल विद्यार्थियों का जाना हाल

कुरज से कपासन जा रही महाविद्यालय की बस हुई थी दुर्घटनाग्रस्त

विधायक माहेश्वरी ने बस दुर्घटना में घायल विद्यार्थियों का जाना हाल

कुरज से कपासन जा रही महाविद्यालय की बस हुई थी दुर्घटनाग्रस्त

राजसमंद जिले के कुरज से कपासन जा रही रवींद्रनाथ टैगोर महाविद्यालय की बस के चापाखेड़ी पेट्रोल पंप के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने गहरी संवेदना व्यक्त की। दुर्घटना में बस में सवार 20-25 विद्यार्थियों में से 4-5 को गंभीर चोटें आई हैं।


विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने तुरंत आरके चिकित्सालयराजसमंद पहुंचकर घायलों का कुशलक्षेम पूछा और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने चिकित्सालय प्रशासन को निर्देशित किया कि घायलों को हरसंभव चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए।


इस दौरान विधायक दीप्ति ने परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने जिला प्रशासन से भी अपील की कि दुर्घटना के कारणों की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू