विधायक माहेश्वरी ने किया महर्षि गौतम सामुदायिक भवन का लोकार्पण

विधायक ने दी महर्षि गौतम जयंती की शुभकामनाएं 

विधायक माहेश्वरी ने किया महर्षि गौतम सामुदायिक भवन का लोकार्पण

विधायक ने दी महर्षि गौतम जयंती की शुभकामनाएं 

राजसमंद नगर परिषदराजसमंद द्वारा नवनिर्मित “महर्षि गौतम सामुदायिक भवन” का लोकार्पण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया और क्षेत्रवासियों को यह महत्वपूर्ण सुविधा समर्पित की।

इस अवसर पर विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने समस्त समाज जन एवं मातृशक्ति को महर्षि गौतम जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सामुदायिक भवन सामाजिकधार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगाजिससे क्षेत्रवासियों को एकजुट होनेअपने उत्सव मनाने और सामुदायिक कार्यक्रमों के संचालन में सुविधा प्राप्त होगी।

उन्होंने कहा कि महर्षि गौतम ऋषि की शिक्षाएं हमें सत्य एवं धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उनका जीवन दर्शन समाज में नैतिकतासंयम और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है। ऐसे प्रेरणास्रोत महापुरुषों की जयंती पर इस भवन का लोकार्पणउनके आदर्शों को आत्मसात करने का सुअवसर है।

समारोह में नगर परिषद के सभापतिपार्षदअधिकारीमंडल पदाधिकारीसमाज जनआमजन एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने सामुदायिक भवन को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए नगर परिषद को साधुवाद दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

जुणदा-खेडी गांव में ही उचित मूल्य की दुकान खुलने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी