कुंवारिया में पंचायत समिति की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने लिखे पोस्टकार्ड
कार्यकर्ताओं ने कहा कुंवारिया पंचायत समिति बनने से क्षेत्र के लोगों को मिलेगी भारी राहत
कुंवारिया में पंचायत समिति की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने लिखे पोस्टकार्ड
कार्यकर्ताओं ने कहा कुंवारिया पंचायत समिति बनने से क्षेत्र के लोगों को मिलेगी भारी राहत
कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, पंचायत राज मंत्री, सांसद व विधायक को लिखे पत्रपंचायत समिति की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन रहा जारी
राजसमंद। कुंवारिया तहसील मुख्यालय पर पंचायत समिति का गठन करने की मांग को लेकर क्षैत्र के विभिन्न गांवो के कार्यकर्ताओं तहसील परिसर के बाहर आयोजित धरना स्थल पर रविवार को सामुहिक रूप से प्रदेश के सीएम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को पोस्टकार्ड लिख कर कुंवारिया में पंचायत समिति की मांग से अवगत कराया गया।
धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं ने तपती गर्मी में धरना देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, पंचायत राज मंत्री, सांसद, विधायक सहित अन्य जप्रतिनिधियों को पोस्टकार्ड लिखे।
कार्यकर्ताओं ने पोस्टकार्ड में लिखा कि भौगोलिक दृष्टि, प्रशासनिक सुविधा, जन सुविधाओं और जनभावनाओं के साथ व्यावहारिक दृष्टिकोण से भी देखे तो कुंवारिया तहसील मुख्यालय ही पंचायत समिति के लिए सर्वश्रेष्ठ स्थान है।
कार्यकर्ताओं ने पोस्टकार्ड में बताया कि कुंवारिया क्षैत्र की आमजनता विगत 20 वर्षों से पंचायत समिति की मांग को अनवरत रूप से उठा रही है। आम जनता की मांग पुरी तरह से न्यायोचित व वाजिब है। क्षैत्र की आमजनता की सुविधा को देखते हुए कुंवारिया तहसील मुख्यालय पर ही पंचायत समिति का गठन किया जाए।
कार्यकर्ताओं ने पोस्टकार्ड मे लिखा कि कुंवारिया में पंचायत समिति का गठन होने से क्षैत्र की बीस से भी अधिक ग्राम पंचायतों का कुंवारिया से सीधा जुडाव होगा जिससे आमजन को भारी राहत मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने बताया कि कुंवारिया में तहसील, पुलिस थाना, फोरलेन, ब्रोडगेज, सीएचसी सहित अन्य मुलभुत सुविधाए उपलब्ध है जिससे आमजन को सभी प्रकार की सुविधाए एक ही स्थान पर उपलब्ध हो जाऐगी। कार्यकर्ताओं ने कुंवारिया तहसील मुख्यालय पर आमजन की सुविधा को देखते हुए पंचायत समिति बनाने की मांग को पुरा करने की गुहार लगाई गई।
धरना स्थल पर आयोजित पोस्टकार्ड लिखो अभियान में ग्राम पंचायत कुंवारिया प्रशासक ललित श्रीमाली, ग्राम पंचायत फियावड़ी प्रशासक सुरेश चौधरी, घाटी उपसरपंच विजय प्रकाश सनाढय, अधिवक्ता महेश सेन, प्रकाश खटीक, पन्ना लाल, मुकेश शर्मा, भेरू लाल जाट, लक्ष्मण बंजारा, मनोहर दास, अशोक दाधीच, गोपाल पालीवाल, अजय प्रजापत, मुबारीक खां, पारस सालवी, मोबीन शेख, प्रदीप दाधीच, चन्द्रशेखर पालीवाल, मनोहर गोयल, राजेंद्र यादव, विनोद तातेड़, महेन्द्र प्रजापत, हिरा लाल, रतन लाल, विनोद कुमार आदि उपस्थित थे।







टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें