निहत्ते पर्यटकों की निर्मम हत्या पर अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा

 अधिवक्ताओं ने जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 

निहत्ते पर्यटकों की निर्मम हत्या पर अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा 

पाकिस्तान के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

अधिवक्ताओं ने जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 

आतंकी हमले पर अधिवक्ताओं ने जताया रोष 

राजसमंद। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों के द्वारा निहत्ते पर्यटको की निर्मम हत्या करने पर बार एसोसिएशन राजसमंद के अधिवक्ताओं ने कड़ा रोष जताते हुए आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई।

बार एसोसिएशन राजसमन्द के अध्यक्ष राम लाल जाट के नेर्तत्व में पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले की  घटना के विरोध में जिला कलेक्टर के माध्यम से देश के राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित करके आतंकवादियों को करारा सबक सिखाने की मांग की गई। 

बार एसोसिएशन सचिव महेश सेन ने बताया कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में बुधवार की दोपहर को हुई आतंकवादियों की कायराना हरकत के खिलाफ सर्वप्रथम सभी  न्यायिक अधिकारीगण व समस्त अधिवक्तागण बार भवन में एकत्रित होकर आतंकवादी हमले में शहिद हुए पर्यटकों को श्रदांजलि दी गई 

सामूहिक रूप में सेंकड़ों की संख्या में अधिवक्ताओं ने एक स्वर में आतंकवाद व पाकिस्तान के विरोध में नारेबाजी करते हुए तहसील मार्ग से होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पर पहुचे,वहाँ पर सभी ने मिलकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया व ज्ञापन के माध्यम से सभी अधिवक्ताओं ने एक स्वर में आतंकवादियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष गिरिराज सोनी, सह सचिव कुलदीप पालीवाल, कोषाध्यक्ष ललित कुंमावत, पुस्तकालय सचिव सुख लाल बैरवा, संपत लाल लड्डा,अनिल जोशी, सुशील पाराशर, यशवंत कुमार शर्मा, दीपक परमार, दीपक आचार्य, दिग्विजय सिंह, सुरेश आमेटा, दिनेश खटीक, कैलाश कुंमावत, गोपालकृष्ण जाट सहित सेकड़ो की संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

जुणदा-खेडी गांव में ही उचित मूल्य की दुकान खुलने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी