कुंवारिया में पंचायत समिति की मांग को लेकर धरना स्थल पर महिलाओं ने किया कीर्तन

 महिला कार्यकर्ताओं ने कुंवारिया तहसीलदार को दिया मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन 

कुंवारिया में पंचायत समिति की मांग को लेकर धरना स्थल पर महिलाओं ने किया कीर्तन 

महिला कार्यकर्ताओं ने कुंवारिया तहसीलदार को दिया मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन 

महिलाओं ने कहा कुंवारिया की उपेक्षा को नहीं सहन करेंगे 

राजसमंद । कुंवारिया तहसील मुख्यालय पर पंचायत समिति की मांग को लेकर कुंवारिया सहित आसपास के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों के द्वारा विगत एक पखवाड़े से जारी धरना प्रदर्शन में क्षेत्र की महिलाओं ने भी अपनी भागीदारी निभाते हुए पंचायत समिति की मांग को पुरजोर तरीके से उठाते हुए धरना स्थल पर भजन-किर्तन किए तथा कुंवारिया तहसीलदार सीताराम बोलीवाल को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन दिया गया।

क्षेत्र की महिला कार्यकर्ताओं के द्वारा मंगलवार को धरना स्थल पर पहुंचकर पंचायत समिति की मांग में रूकावट डालने वाले लोगो को सद्बुद्धि देने की कामना को लेकर विभिन्न भजन गाए गए। महिलाओं ने  ढोंलकी, मजिरे व खरताल के साथ में भजनो की मधुर प्रस्तुतिया दी जिससे उपस्थित महिलाए भाव विभोर हो गई।

धरना स्थल पर महिलाओं ने बताया कि कितना अजब गजब है कि कुंवारिया तहसील मुख्यालय जो विगत 20 वर्षों से पंचायत समिति की मांग कर रहा है उसकी जानबूझकर उपेक्षा करने की मंशा से प्रस्ताव नहीं बनाया जा रहा है वही कुंवारिया तहसील मुख्यालय को अन्य प्रस्तावित पंचायत समिति में जोड़ा जा रहा है जो सरासर गलत है। 

महिलाओं ने बताया कि कुंवारिया तहसील मुख्यालय के साथ द्वेष भावना बरती जा रही है उसी का परिणाम है कि कुंवारिया तहसील मुख्यालय पात्र होने के बाद भी उपेक्षा की जा रही है।

महिलाओं ने बताया कि कुंवारिया में पंचायत समिति के लिए आधारभूत व मूलभूत सुविधाएं सभी उपलब्ध होने के बाद भी कुछ प्रभावशाली लोगों के दबाव में आकर कुंवारिया की अपेक्षा की जा रही है वो सरासर गलत है। 

महिलाओं ने कहा कि लोकतंत्र है आम जनता ने वोट देकर ही आगे पहुंचाया है ऐसे में आम जनता की भावनाओं के साथ ना खेला जाए एवं आम जनता के साथ न्याय करने की गुहार लगाई है। 

महिलाओं ने बताया कि कुंवारिया में तहसील कार्यालय, पुलिस थाना, सीएचसी, ब्रॉडगेज, फोरलेन सहित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होने के बाद भी उपेक्षा की जा रही है वो सरासर गलत है। 

महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि कुंवारिया तहसील मुख्यालय पर पंचायत समिति बनेगी तो क्षेत्र की 20 से भी अधिक ग्राम पंचायतों का कुंवारिया से सीधा जुड़ाव होगा तथा आम जन को हर प्रकार से सुविधाजनक रहेगी।

महिला कार्यकर्ताओं ने पुरजोर तरिके से कुंवारिया तहसील मुख्यालय पर पंचायत समिति बनाने की मांग की है।

इस अवसर पर कुंवारिया की पूर्व सरपंच राजेश्वरी सेन, वार्डपंच रतनी देवी नाथ ,एड़वोकेट सुगना कुमारी  खटीक, कौशल्या काबरा, रामकंवर मोदी, प्रेम देवी लखारा, शंकरी देवी, देउ कीर, श्यामु देवी लोहार, सोसर सेन, मीना देवी, कैलाशी जाट, ज्योत्स्ना, लाडू देवी, तुलसी देवी, भागवंती वैष्णव आदि काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित थी। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू