कालामाना में जयकारो के साथ में प्रतिमा की हुई प्राण प्रतिष्ठा
कालामाना में प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धार्मिक अनुष्ठान हुए सम्पन्न
कालामाना में जयकारो के साथ में प्रतिमा की हुई प्राण प्रतिष्ठा
वैदिक मंत्रोचार के साथ में यज्ञ में दी पूर्णाहुति
कालामाना में प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धार्मिक अनुष्ठान हुए सम्पन्न
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नाथद्वारा विधायक हुए शामील
राजसमंद । कुंवारिया समीपवर्ती कुरज ग्राम पंचायत क्षेत्र के कालामाना गांव में स्थित श्री नागणेचिया माता जी के नवनिर्मित मंदिर मैं जौत एवं प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर आयोजित पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के तहत सोमवार को वेदिक मंत्रोचार के साथ में यज्ञ में पूर्णाहुति दी गई तथा प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। पूर्णाहुति में नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ सहित सेकडो की सख्या में श्रद्वालुगण उपस्थित थे।
आयोजन से जुड़े हुए कार्यकर्ताओं ने बताया कि समस्त राठौड़ परिवार काला माना व नागणेशीया सेवा संस्थान कालामाना के द्वारा गांव में नवनिर्मित श्री नागणेचिया माता जी के नवनिर्मित मंदिर में सूरजकुंड के संत अवधेशानंद महाराज के सानिध्य में तथा वेदपाठी पंडित कन्हैयालाल दाधीच एवं मधुसूदन सुखवाल के दिशा निर्देशन में आयोजित पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के तहत गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणपति स्थापना की गई, शुक्रवार को कलश एवं जोत की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ स्थल पर अग्नि प्रवेश हवन में आहुतिया दी गई। रविवार को दुर्गा हवन शांति का आयोजन हुआ।
धार्मिक अनुष्ठान में पांचवे दिन सोमवार को प्रात: जयकारो के मध्य में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई तथा वेदिक मंत्रोचार के साथ में यज्ञ में पूर्णाहुति दी गई। मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य अतिथि नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ के द्वारा प्राण प्रतिष्ठा के धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया एवं माता जी के दर्शन कर क्षैत्र की सुख समृद्वी की कामना की गई।
समारोह में हरि सिंह केलवा, प्रधान अरविंद सिंह राठोड़, करणवीर सिंह केलवा, पूर्व जिला प्रमुख नारायण सिंह भाटी, चतर सिंह, सूमेर सिंह, चंद्र सिंह, शंभू सिंह, सूर्य भवानी सिंह, भरत सिंह, शैलेंद्र सिंह, छेल सिंह, सरवन सिंह, नवल सिंह, शंकर सिंह दुल्हावत, मदन सिंह, राजू सिंह सहित विभिन्न गांव के क्षत्रिय समुदाय के लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नागणेशीया सेवा संस्थान कालामाना के अध्यक्ष नारायणसिंह, कोषाध्यक्ष मांगूसिंह, सचिव जीवनसिंह, हिम्मत सिंह, सुल्तान सिंह, प्रेम सिंह, शेरसिंह, भवरसिंह , शंभू सिंह, इंद्रसिंह, अभय सिंह, मदन सिंह, भैरू सिंह, मोहन सिंह, गोरधन सिंह, चंद्र सिंह, भागवत सिंह, गणपत सिंह, नरपत सिंह, पप्पू सिंह, देवेंद्र सिंह आदि ने सेवाए दी। इस अवसर पर काफी सख्या में श्रद्वालुगण उपस्थित थे।






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें