कान्हाखेड़ा गांव के ग्रामीणों ने कहा हमे पूर्ववत कुरज ग्राम पंचायत में ही रखे
एक किमी दुर की पंचायत से हटा कर पांच किमी दुर की प्रस्तावित ग्राम पंचायत में जोड़ा
कान्हाखेड़ा गांव के ग्रामीणों ने कहा हमे पूर्ववत कुरज ग्राम पंचायत में ही रखे
एक किमी दुर की पंचायत से हटा कर पांच किमी दुर की प्रस्तावित ग्राम पंचायत में जोड़ा
ग्रामीणों ने प्रस्तावित ग्राम पंचायत माण्डपिया खेडा में जोडऩे पर जिला प्रशासन के समक्ष दर्ज कराई आपत्ति
राजसमंद। जिले के कुरज ग्राम पंचायत के गांव कान्हाखेड़ा के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर प्रस्तावित ग्राम पंचायत माण्डपिया खेडा में नहीं जोडऩे की मांग की है।
पसस प्रवीण वीरवाल, कान्हाखेड़ा के सामाजिक कार्यकर्ता सीताराम अहीर, नारू लाल अहीर, अम्बालाल कुमावत, भेरूलाल कुमावत, गोटुलाल कुमावत, भेरुलाल बैरवा, बालुराम बैरवा, रतन लाल, अर्जुन बैरवा, नारु लाल भील, राम लाल भील, प्रवीण कुमार, शंकरीबाई, कैलाशी बाई, अणछी बाई, रतनी बाई आदि ग्रामीणों ने राजसमंद जिला कलेक्ट्ररी में पहुच कर विरोध प्रदर्शन किया तथा प्रस्तावित ग्राम पंचायत माण्डपिया खेडा में कान्हाखेड़ा गांव को नहीं जोडने की पुरजोर मांग की गई।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के समक्ष दर्ज कराई आपत्ति में बताया कि कान्हाखेडा गांव जो कि कुरज ग्राम पंचायत क्षैत्र में आता है उसे ग्राम पंचायत कुरज से हटाकर प्रस्तावित ग्राम पंचायत माण्डपिया खेडा में जोड़ा जा रहा है जो कि अतार्किक है। ग्राम कान्हाखेडा ग्राम पंचायत कुरज का राजस्व गांव होकर कुरज से मात्र 1 किमी की दूरी पर है जबकि प्रस्तावित पंचायत माण्डपिया खेडा से दूरी 5 किमी. है। गांव कानाखेड़ा में 90 प्रतिशत ए.सी. व एस.टी. की आबादी होकर गरीब तबका है जिन्हें ग्राम पंचायत से जुडे हुए छोटे बडे कार्यो के लिए 5 किमी. आना जाना उनके लिए खर्च बढ़ाने वाला होगा जो उनकी तकलीप को बढायेगा।
ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम कान्हाखेडा के लोगो को प्रस्तावित पंचायत जाने के लिए मुल पंचायत कुरज से होकर ही जाना होगा ऐसे में कुरज से हटा कर प्रस्तावित माण्डपिया का खेडा ग्राम पंचायत में जोडना पुरी तरह से तर्कविहिन है। ग्राम कानाखेडा के वासियों को अभी कुरज ग्राम पंचायत में सभी सुविधाये उपलब्ध है जो प्रस्तावित पंचायत में वर्तमान में नहीं हो सकती है। कान्हाखेडा राजस्व गांव बनने से पहले कुरज गांव का ही एक भाग है जिसे पटवार मण्डल, सहकारी समिति, चिकित्सालय, बिजली विभाग व अन्य सरकारी सुविधायें सुलभ है जिससे ग्रामवासी संतुष्ट हैं तो फिर गांव को एक किमी की दुरी से हटा कर पांच किमी की दुरी पर प्रस्तावित ग्राम पंचायत में जोडना कहा तक उचित है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से कान्हाखेड़ा गांव को पूर्ववत कुरज ग्राम पंचायत में ही यथावथ रखने की पुरजोर मांग की गई। गांव के ग्रामीणों ने सामुहिक रूप से प्रस्तावित ग्राम पंचायत में नहीं जोडने को लेकर जिला कलेक्टर को हस्ताक्षरयुक्त आपत्ति पत्र दिया । जिला कलेक्टर ने भी ग्रामीणों को नियमानुसार कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें