राज्यसभा सांसद सिरोहिया से मिला कुंवारिया का प्रतिनिधिमंडल

पंचायत समिति की मांग से कराया अवगत 

राज्यसभा सांसद सिरोहिया से मिला कुंवारिया का प्रतिनिधिमंडल 

पंचायत समिति की मांग से कराया अवगत 

राज्यसभा सांसद सिरोहिया को दिया हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन

राजसमंद। कुंवारिया तहसील मुख्यालय पर पंचायत समिति की मांग को लेकर कुंवारिया सहित आसपास की ग्राम पंचायत के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कुंवारिया में जन्मे कर्नाटक से राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोहिया से भेंट करके कुंवारिया की पंचायत समिति की मांग से अवगत कराते हुए हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन दिया।

क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोहिया के मंगलवार से प्रस्तावित दो दिवसीय मेंवाड प्रवास कार्यक्रम के तहत मंगलवार को दिन में प्रभु श्रीनाथजी की नगरी नाथद्वारा में आगमन होने की सुचना पर कुंवारिया क्षैत्र के कार्यकर्ता वहा पर पहुच कर गर्मजोशी के साथ में राज्यसभा सांसद सिरोहिया का मेवाडी पगडी, इखलाई व शाल के माध्यम से अभिनदंन किया।

कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधि मण्डल ने राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोहिया को कुंवारिया तहसील मुख्यालय पर पंचायत समिति के गठन करने की दो दशको से भी अधिक समय से चली आरही मांग से अवगत कराते हुए हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन दिया। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में बताया कि कुंवारिया तहसील मुख्यालय पर फोरलेन व ब्रोडगेज की सुविधा है वही क्षैत्र के पच्चीस गांवो से सडक के माध्यम से सीधा जुडाव होने से आवाजाही की काफी अच्छी सुविधा है जो आमजन के लिए काफी अधिक सुविधाजनक रहेगा। कुंवारिया में पंचायत समिति बनेगी तो क्षैत्र के ९५ राजस्व गांव तथा २० से भी अधिक ग्राम पंचायतो को सीधा फायदा मिलेगा। कुंवारिया क्षैत्र के गांवो के लिए सेंटर में आता है ऐसे में क्षैत्र के समस्त गांवो के लिए काफी अ​धिक सुविधाजनक रहेगा।

प्रतिनि​धि मण्डल के सदस्यों ने बताया कि कुंवारिया में फोरलेन, ब्रोडगेज, तहसील, पुलिस थाना, सीएचसी सहित मुलभुत सुविधाए उपलब्ध है ऐसे में कुंवारिया को प्राथमिकता से पंचायत समिति बनाना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने बताया कि कुंवारिया के मेला परिसर में प्रयाप्त सख्या में आवश्यक कक्षा-कक्ष भी उपलब्ध है ऐसे में पंचायत समिति के भवन निर्माण की भी तुरन्त आवश्यकता नहीं रहेगी।

 कार्यकर्ताओं ने बताया कि विगत दो दशको से भी अधिक समय से कुंवारिया में पंचायत समिति की मांग की जारही है वर्तमान में पंचायत समिति का गठन हो रहा है ऐसे में तहसील मुख्यालय पर पंचायत समिति बनाना ही श्रेष्ठ रहेगा तथा कुंवारिया हर मापदंड व निर्धारित गाईड लाईन को पुरा कर रहा है ऐसे में कुंवारिया को प्राथमिकता से पंचायत समिति बनाना चाहिए। प्रतिनिधि मण्डल ने राज्यसभा सांसद सिरोहिया के समक्ष कुंवारिया तहसील मुख्यालय पर पंचायत समिति का गठन करने की पुरजोर तरीके से मांग की गई जिस पर राज्यसभा सांसद सिरोहिया ने आवश्यक सकारात्मक सहयोग करने का आश्वासन दिया। 

इस अवसर पर कुंवारिया ग्राम पंचायत प्रशासक ललित श्रीमाली, रामेश्वर साहु, विपिन तातेड, अशोक चावला, प्रकाश चन्द्र पीपाड़ा, पारस ओस्तवाल, यशवंत पीपाडा, गिरिराज काबरा, गोपाल पालीवाल, विनय दाधीच, महेन्द्र टांक, जगदीश जागेटिया, छगन लाल रेगर, शालीनी तातेड़, दीपिका आदि काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

धरना छब्बीसवे दिन भी रहा जारी

कुंवारिया तहसील मुख्यालय पर पंचायत समिति की मांग को लेकर छब्बीसवें दिन भी धरना जारही रहा। कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर पहुच कर अपनी मांग को पुरजोर तरिके से उठाया। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि कुंवारिया तहसील मुख्यालय की उपेक्षा क्षैत्र के लोगो को स्वीकार नहीं है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू