रास्ते में पड़ा मिला आई फोन पुलिस को सपूर्द किया
दिया ईमानदारी का परिचय
रास्ते में पड़ा मिला आई फोन पुलिस को सपूर्द किया
दिया ईमानदारी का परिचय
राजसमंद। भीलवाड़ा-राजसमंद फोरलेन की सडक़ पर मिला आई फोन पुलिस को सपूर्द करके युवक ने ईमानदारी का परिचय दिया।
जानकारी के अनुसार जुणदा निवासी सुरेश चन्द्र जाट पिता जयसिंह जाट को जुणदा से उदयपुर पीएमसीएच जाते वक्त फोरलेन नेशनल हाइवे की सडक़ पर एक आई फोन लावारिस अवस्था में पडा हुआ मिला जिस पर जाट ने ईमानदारी का परिचय दिखाते हुऐ पुलिस थाना कुंवारिया पर पहुच कर थानाधिकारी उदय लाल को आई फोन सुपुर्द किया। थानाधिकारी ने ईमानदारी का परिचय देने पर जाट का आभार जताया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें