मेंवाड़ उपप्रवर्तक कोमल मुनि के दीक्षा जयंति दिवस पर कुंवारिया में हुए विभिन्न जीव दया के कार्य

चंदनबाला महिला मंडल कुंवारिया के द्वारा जीव दया के विविध कार्यो को किया

मेंवाड़ उपप्रवर्तक कोमल मुनि के दीक्षा जयंति दिवस पर कुंवारिया में हुए विभिन्न जीव दया के कार्य 

चंदनबाला महिला मंडल कुंवारिया के द्वारा जीव दया के विविध कार्यो को किया

महिला कार्यकर्ताओं ने कबूतरो के लिए दाना, गोधन के लिए चारा व पक्षियों के लिए परिंडों का किया प्रबंधन

राजसमंद। जिले के कुंवारिया कस्बे में मंगलवार को मेवाड़ भास्कर उप प्रवर्तक गुरुदेव कोमल मुनि के 26वीं दीक्षा जयंती दिवस पर चंदनबाला महिला मंडल कुंवारिया के द्वारा जीव दया के विभिन्न कार्य किए गए।

चंदनबाला महिला मंडल कुंवारिया के द्वारा कबूतरों के लिए दाना, गायों के लिए चारा वितरण, पक्षियों के लिए विभिन्न स्थानों पर पानी के परिंडे बांधे गए वही पीडि़त मानवता की सेवा से जुडे हुए विविध प्रकल्पो को पुरा किया गया।

मंडल की महिला कार्यकर्ताओं के द्वारा आगे भी इसी प्रकार से जीव दया के विविध कार्यो को अनवरत रूप से जारी रखने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर चंदनबाला महिला मंडल की संयुक्त मेवाड़ मंत्री शालिनी तातेड़, कुंवारिया संस्था अध्यक्ष सुनीता तातेड़, महामंत्री पल्लवी ओस्तवाल, कोषाध्यक्ष रीना तातेड़, कन्या मंडल संरक्षिका वनिता तातेड़, अल्का तातेड़, भावना तातेड़, सीमा तातेड़ आदि सदस्य उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू