ग्रामीण जनकल्याण की योजनाओं का लाभ उठाए- विधायक माहेश्वरी

कुंवारिया के उमावि में शिविर का आयोजन

ग्रामीण जनकल्याण की योजनाओं का लाभ उठाए- विधायक माहेश्वरी

कुंवारिया के उमावि में शिविर का आयोजन

राजसमंद। विधायक राजसमंद दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि ग्रामीण जनकल्याण की योजनाओं की पुरी पुरी जानकारी लेकर पुरा पुरा लाभ उठाते हुए जीवन के स्तर को उपर उठाए।

विधायक माहेश्वरी ने शुक्रवार को कुंवारिया तहसील मुख्यालय पर स्थित उमावि परसिर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित शिविर का अवलोकन कर ग्रामीणजन से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत प्रमाण पत्र, मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए। ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा अधिकारियों को समाधान के लिए आवश्यक दिशा निद्रेशन दिए गए।

विधायक माहेश्वरी ने कहा कि भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार जनकल्याण की विविध योजनाए संचालीत कर रखी है ग्रामीण इन योजनाओं की जानकारी लेकर पुरा पुरा लाभ उठा कर अपने जीवन स्तर को उपर उठाए। 

इस अवसर पर कुंवारिया तहसीलदार सीताराम बोलीवाल, कुंवारिया प्रशासक ललित श्रीमाली, उपसरपंच सुरेश जाट, ग्राम विकास अधिकारी विनोद कुमार कुमावत, रतन लाल खटीक, गणेश लाल पोरवाल, सुखदेव यादव, रामेश्वर साहु, प्रकाश सालवी अशोक गोयल, वरदपुरी गोस्वामी, देवी लाल जाट आदि काफी सख्या में ग्रामीण व विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू