अलंकरण समारोह में विद्यार्थियों को दिलाई शपथ
राजसमंद के सेंट पॉल सीनियर सैकेंडरी स्कूल में हुआ आयोजन
अलंकरण समारोह में विद्यार्थियों को दिलाई शपथ
राजसमंद के सेंट पॉल सीनियर सैकेंडरी स्कूल में हुआ आयोजन
राजसमन्द। जिला मुख्यालय स्थित सेंट पॉल सीनियर सैकेंडरी स्कूल राजसमंद में भव्य व रंगारंग अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि राजनगर पुलिस थाना के सी.आई सवाई सिंह राठौड़ विशिष्ट अतिथि जी.एस.टी. विभाग राजसमंद के आर.ए.एस अधिकारी आशा गवारिया के सान्निध्य में हुआ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में बैंड की मधुर धुन के साथ अतिथियों का तिलक व माल्यार्पण के साथ स्वागत किया गया। संस्था प्रधान फादर जॉनी मैथ्यू के साथ अतिथियों ने ध्वजारोहण व परेड का निरीक्षण किया। परेड सलामी के बाद दीप प्रज्ज्वलन कर प्रार्थना, नृत्य के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
समारोह में मुख्य अतिथि के द्वारा हेड बॉय आयुष कुमावत, हेड गर्ल भव्या गोखरू, दल नायक, अनुशासन प्रभारी के साथ सभी कक्षा मॉनिटरों को बैज द्वारा अलंकृत करते हुए शपथ दिलाई गई।
इस दौरान सी.आई. राठौड़ ने हेड बॉय और हेड गर्ल के साथ सभी दल नायकों और क्लास मॉनिटर को सलाह दी कि संस्था में जो भी जिम्मेदारी मिली है, उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करें। यह जीवन की पहली शुरुआत है, स्वंय को ऐसा बनाए की दूसरे भी प्रेरित हो।
विशिष्ट अतिथि आर.ए.एस अधिकारी गवारिया ने विद्यार्थियों की सराहना की तथा अपने स्वयं के जीवन संघर्ष की कहानी बताते हुए छात्रों को नियमित रूप से पढऩे के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि निरंतर मेहनत ही सफलता की कुंजी हैं।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग प्रस्तुत्तियां दी। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक समाप्त हुआ।







टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें