विधायक माहेश्वरी ने किया "सुकून हेल्थ मेला" का उदघाटन

स्वास्थ्य के संपूर्ण दृष्टिकोण पर दिया जोर

विधायक माहेश्वरी ने किया "सुकून हेल्थ मेला" का उदघाटन

स्वास्थ्य के संपूर्ण दृष्टिकोण पर दिया जोर

उदयपुर के फील्ड क्लब परिसर में रोटरी क्लब मीरा (उदयपुर) द्वारा आयोजित हो रहा है तीन दिवसीय ''सुकून हेल्थ मेला''

राजसमंद। मानव जीवन की सच्ची पूर्णता केवल शारीरिक स्वास्थ्य में नहीं, बल्कि मानसिक, सामाजिक और आत्मिक संतुलन में ही निहित है, इसी संदेश के साथ विधायक राजसमंद दीप्ति माहेश्वरी ने उदयपुर फील्ड क्लब परिसर में रोटरी क्लब मीरा (उदयपुर) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय "सुकून हेल्थ मेला - जीवन चक्र वेलनेस फेस्टिवल" का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

विधायक माहेश्वरी ने "सम्पूर्णता - संपूर्ण जीवन की ओर यात्रा" विषय पर अपने भावपूर्ण विचार रखते हुए कहा कि आज की तेज़ रफ्तार जीवनशैली में जब तनाव और अव्यवस्था ने घर कर लिया है, ऐसे में शरीर के साथ मन और आत्मा को भी स्वस्थ रखना उतना ही ज़रूरी है। उन्होंने रोटरी क्लब मीरा के इस अभिनव प्रयास को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सिर्फ स्वास्थ्य का उत्सव नहीं, बल्कि जागरूकता, एकजुटता और सकारात्मक ऊर्जा का पर्व बन जाते हैं।

उन्होंने अपने संबोधन में यह भी उल्लेख किया कि विगत 11 वर्षों में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को नए आयाम दिए हैं। प्रत्येक जिले में स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों की स्थापना, आयुष चिकित्सा को प्रोत्साहित करना और जनता तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के प्रयासों ने जन-जन में विश्वास और सुरक्षा की भावना पैदा की है।

आयोजित तीन दिवसीय मेले में गर्भ संस्कार एवं मातृ स्वास्थ्य जागरूकता, आयुर्वेद, नेचुरोपैथी, होम्योपैथी और एलोपैथी पर विषय विशेषज्ञों के द्वारा परामर्श के साथ 50 से अधिक हेल्थ व वेलनेस स्टॉल्स ने मेले को विशेष रूप से समृद्ध बनाया। नि:शुल्क परामर्श की सुविधा ने भी बड़ी संख्या में नागरिकों को लाभान्वित किया।

समारोह में लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने रोटरी क्लब मीरा की अध्यक्ष डॉ. रेखा सोनी, सचिव कविता बल्दवा, प्रबंधक समिति एवं समस्त सदस्यों को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज को स्वस्थ, सजग और आत्मविश्वासी बनाते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू