काड़ा का तालाब स्कूल के सात विद्यार्थियों का एनएमएमएस छात्रवृति परीक्षा में हुआ चयन

विगत 6 वर्षों में विद्यालय के कुल 37 विद्यार्थियों का हुआ चयन 

काड़ा का तालाब स्कूल के सात विद्यार्थियों का एनएमएमएस छात्रवृति परीक्षा में हुआ चयन

विगत 6 वर्षों में विद्यालय के कुल 37 विद्यार्थियों का हुआ चयन 

 राजसमंद। जिले के कानादेव का गुड़ा ग्रा.पं. व पीईईओ के अधीनस्थ राउप्रावि काड़ा का तालाब के सात विद्यार्थियों का  एनएमएमएस (नेशनल मेरिट कम मीन्स) परीक्षा में चयन हुआ है।

जानकारी के अनुसार राज्य शैक्षिक अनुसंधान  एवं प्रशिक्षण संस्थान (एसआईईआरटी) उदयपुर (राजस्थान) द्वारा 1 जुलाई 2025 को एनएमएमएस परीक्षा (2024-25) का परिमाण जारी किया था। विद्यालय के देवेंद्र सिंह राजपूत, वीरेंद्र सिंह राजपूत, प्रेम सिंह खरवड़, वर्षा, सुमन कुंवर, ललिता राजपूत, योगिता राजपूत  का चयन हुआ है।

कानादेव का गुडा के पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी  राजेन्द्र सिंह चारण ने बताया कि एनएमएमएस परीक्षा को केंद्र सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के साक्षरता विभाग की ओर से करवाई जाती है। कक्षा आठवीं में  छात्रवृति परीक्षा में चयन होने पर आर्थिक  रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को कक्षा नौंवी से 12 वीं तक अध्ययन के लिए प्रति वर्ष रु. 12000 प्रति वर्ष (कुल 48000रु.) की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

काडा का तालाब के संस्था प्रधान हनुमान दास वैष्णव ने बताया कि विगत 6 वर्षों में विद्यालय के कुल 37 विद्यार्थियों का चयन इस छात्रवृति हेतु चयन हुआ है। इस परीक्षा हेतु  विद्यालय में परीक्षा पाठ्यक्रम की  विशेष तैयारी करवाई जाती है। विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय विकास समिति सदस्यों ,स्टाफ सदस्यों एवं अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

जुणदा-खेडी गांव में ही उचित मूल्य की दुकान खुलने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी