विधायक माहेश्वरी ने झरनेश्वर महादेव के धुणी माता के अनुष्ठान में लिया भाग
संतो का प्राप्त किया पावन सानिध्य
विधायक माहेश्वरी ने झरनेश्वर महादेव के धुणी माता के अनुष्ठान में लिया भाग
संतो का प्राप्त किया पावन सानिध्य
राजसमंद। विधायक राजसमंद दीप्ति माहेश्वरी ने खमनोर तहसील के डाबून ग्राम स्थित प्राचीन झरनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में नवनिर्मित धुणी माता में अग्नि प्रवेश का पावन अनुष्ठान अभिजीत मुहूर्त में संपन्न किया।
इस अवसर पर महंत परमहंस जगन्नाथ महाराज, नीलकंठ आश्रम सलौदा का दिव्य सानिध्य प्राप्त हुआ। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने महंत जी की चरण पूजा कर आशीर्वाद लिया।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने झरनेश्वर महादेव मंदिर में अभिषेक एवं विशेष अनुष्ठान कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। मंदिर के विस्तार कार्य में जन सहयोग को सुनिश्चित करने हेतु महादेव सेवा समिति ट्रस्ट के बैंक खाते का संचालन प्रारंभ करवाया, जिसे आरंभ होते ही एक लाख रुपये से अधिक का जन सहयोग प्राप्त हुआ।
अरावली पर्वत की सुरम्य पहाडिय़ों के मध्य स्थित यह प्राचीन मंदिर क्षेत्र की लोक आस्था का एक प्रमुख केंद्र है, जिसके विकास में जनसहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका है।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने महादेव सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष कैलाश श्रीमाली व अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों के समर्पित योगदान की सराहना करते हुए मंदिर निर्माण एवं विस्तार में उनकी सक्रिय भूमिका के लिए अभिनंदन किया तथा आत्मीय स्वागत हेतु सभी का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें