प्रधानमंत्री मोदी नीतियों के साथ रच रहे हैं इतिहास- विधायक माहेश्वरी

प्रधानमंत्री मोदी नीतियों के साथ रच रहे हैं इतिहास- विधायक माहेश्वरी

राजसमन्द विधायक राजसमन्द दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि विगत 11 वर्षों में भारत ने अद्भुत आर्थिक प्रगतिसामाजिक सुरक्षा के अभूतपूर्व विस्तार और राष्ट्रीय सुरक्षा संसाधनों में ऐतिहासिक वृद्धि के साथ विश्व मंच पर अपनी एक विशिष्ट पहचान स्थापित की है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल नीति निर्माण तक सीमित नहीं हैंबल्कि अपने दूरदर्शी दृष्टिकोणसाहसिक नेतृत्व और स्पष्ट उद्देश्य से एक नया इतिहास भी गढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, “मज़बूती पर आधारितदूरदृष्टि से संचालित और लचीलापन से निरंतर विकासशील भारतमोदी सरकार केवल प्रगति को गति नहीं दे रही — यह भारत की आत्मा को संजोते हुए उसके उत्थान की नई दिशा भी गढ़ रही है।”

विधायक माहेश्वरी ने आतंकवाद पर प्रधानमंत्री की ‘शून्य सहनशीलता’ नीति की सराहना करते हुए कहा कि इससे भारत ने विश्व को स्पष्ट संदेश दिया है कि आतंकवाद का कोई औचित्य नहीं हो सकताऔर इस पर मौन या समर्थन भी परोक्ष रूप से उसकी सहभागिता ही माना जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकाससम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में नया अध्याय लिखा हैजो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू