भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने संतो का किया वंदन

तीर्थराज पुष्कर में ''गुरु पूर्णिमा'' के अवसर पर संतो का किया अभिनंदन

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने संतो का किया वंदन

तीर्थराज पुष्कर में ''गुरु पूर्णिमा'' के अवसर पर संतो का किया अभिनंदन

भाजपा संगठन के दिशा निद्रेशों के तहत हुआ आयोजन

राजसमंद। भाजपा प्रदेश संगठन के द्वारा पूरे प्रदेश में  "गुरुपूर्णिमा पर्व " मनाने के दिशा निद्रेशो की पालना करते हुए भाजपा महिला मोर्चा कुरज की कार्यकर्ताओं ने संतो का अभिनदंन किया।

महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को प्रदेश के तीर्थराज पुष्कर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संत राज गिरी महाराज, देवगिरी महाराज, राधेश्याम दास महाराज, राम दास महाराज आदि संतो व गुरूओं का ऊपरना ओढा कर व श्रीफल दक्षीणा भेंट करके भावभरा अभिनंदन किया गया।

महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने संतो का सानिध्य प्राप्त करके विभिन्न धार्मिक विषयों पर चर्चा करके मार्ग दर्शन प्राप्त किया।महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने संतो व गुरुओं का अभिनदंन करते हुए आशीर्वाद प्राप्त करके क्षैत्र की मंगल कामना की गई।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की राधारानी राजोरा, कांता राजोरा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू