विधायक माहेश्वरी ने गरबा प्रशिक्षण शिविर का किया अवलोकन

विधायक माहेश्वरी ने गरबा प्रशिक्षण शिविर का किया अवलोकन

राजसमंद । विधायक राजसमंद दीप्ति  माहेश्वरी ने कांकरोली स्थित प्रजापत समाज भवन, कमल तलाई में आयोजित गरबा नृत्य प्रशिक्षण शिविर का अवलोकन किया।

उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पावन एवं पुण्य काल, जगत् जननी श्री अम्बे माताजी की श्रद्धा एवं भक्ति का अनुपम अवसर है। इस अवसर पर गरबा नृत्य एवं डांडिया रास हमारी सनातन सांस्कृतिक परंपरा का सजीव प्रतीक है, जो समाज में उत्साह, श्रद्धा और समरसता का संचार करता है।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने बडारड़ा निवासी श्रीमती हेमलता कुमावत द्वारा संचालित ''जय अम्बे गरबा क्लासेज''  की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह आयोजन हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित करने की दिशा में एक प्रशंसनीय पहल है।

उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही माताओं एवं बहनों की उत्साहपूर्ण सहभागिता और उनकी नृत्य प्रस्तुतियों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित महिलाओं से संवाद कर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के संवर्धन में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने गरबा प्रशिक्षकों को उनके श्रेष्ठ प्रशिक्षण कार्य हेतु शुभकामनाएं दीं और आयोजकों द्वारा दिए गए स्वागत एवं सम्मान के लिए हृदय से आभार प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिला सशक्तिकरण, संस्कृति संरक्षण और सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने वाले होते हैं, जिन्हें समाज में और अधिक बढ़ावा देने की आवश्यकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू